up bjp mla shalabh mani tripathi fined by traffic police post doing the rounds on social media यूपी: बीजेपी विधायक शलभ मणि ने खुद कटवाया अपना चालान, सोशल मीडिया पर पोस्ट चर्चा में, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: बीजेपी विधायक शलभ मणि ने खुद कटवाया अपना चालान, सोशल मीडिया पर पोस्ट चर्चा में

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसने वह बिना हेलमेट एक बुलेट चला रहे हैं, उनके पीछे एक युवक बैठा है। साथ ही बगल में भी एक बाइक पर दो लोग सवार होकर चल रहे हैं। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। 

Sun, 17 May 2026 11:30 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
यूपी: बीजेपी विधायक शलभ मणि ने खुद कटवाया अपना चालान, सोशल मीडिया पर पोस्ट चर्चा में

UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया से सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने रविवार को खुद पुलिस से संपर्क कर अपना चालान कटवा लिया। उन्होंने पुलिस को स्वयं द्वारा एक यातायात नियम तोड़े जाने की जानकारी दी और चालान काटकर अवगत कराने को कहा। दरअसल, विधायक शलभ मणि ने बिना हेलमेट बुलेट चला ली थी। इसका ध्यान आने पर उन्होंने खुद का चालान कटवाया। शलभ ने खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस वाकये की जानकारी भी दी। देर शाम यातायात पुलिस ने एक हजार रुपए का चालान कर दिया।

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। इसमें वह एक बुलेट चला रहे हैं, उनके पीछे एक युवक बैठा है। साथ ही बगल में भी एक बाइक पर दो लोग सवार होकर चल रहे हैं। बाइक चलाने वाले या पीछे बैठने वाले किसी भी शख्स ने हेलमेट नहीं पहना था। इस बीच सदर विधायक ने खुद यातायात नियम टूटने को लेकर जानकारी दी और पुलिस से कार्रवाई करने की बात कही। यातायात उप निरीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि हेलमेट न लगाने का विधायक पर एक हजार रुपए का चालान किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम यूपी 18 मई : भीषण गर्मी से राहत नहीं, पूर्वांचल में इस दिन से बारिश

क्या बताया विधायक ने?

चालान के बारे में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि देवरिया के मेहड़ा पुरवां में उनके आवास के पास प्रकाश यादव की चाय की दुकान पर कार्यकर्ता साथियों और शुभचिंतकों के साथ सुबह की चाय पर बैठकी हुई थी। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता और अनुज प्रमोद मणि ने नई बुलेट ख़रीदने की जानकारी देते हुए चला कर इसका शुभारंभ करने का आग्रह किया। हेलमेट ना होने के बावजूद वह यह आग्रह टाल ना सके। इसके बाद उन दोनों ने उनके (विधायक के) आवास तक बुलेट चलाई, जो यातायात नियमों और सुरक्षा की दृष्टि से गलत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी : कॉलेज जाने के लिए निकली बीए थर्ड ईयर की छात्रा का अपहरण के बाद कत्ल
ये भी पढ़ें:CBI जांच के घेरे में यूपी के इस विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी, खंगाल रही जानकारी
ये भी पढ़ें:UP : भीषण गर्मी पर ऐक्शन में योगी, सभी DM और महत्वपूर्ण विभागों को दिया ये आदेश

विधायक ने बताया कि उन्होंने खुद देवरिया पुलिस को कहा है कि इस त्रुटि के लिए तत्काल चालान काट कर उन्हें अवगत करा दें। उन्होंने कहा कि हेलमेट यातायात नियमों के पालन के साथ ही अपनी हिफ़ाज़त के लिए भी अत्यंत आवश्यक है, जो त्रुटि मुझसे हुई, वह कोई अन्य कतई ना करें। वाहन पर हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें, लापरवाही ना करें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।