cm yogi adityanath on orange alert for heat wave in up order to dms of all districts and important departments यूपी में गर्मी के ऑरेंज अलर्ट पर ऐक्शन में योगी, सभी जिलों के DM और महत्वपूर्ण विभागों को दिया ये आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में गर्मी के ऑरेंज अलर्ट पर ऐक्शन में योगी, सभी जिलों के DM और महत्वपूर्ण विभागों को दिया ये आदेश

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। अस्पतालों में दवाओं, बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता बनाए रखने के साथ एंबुलेंस सेवाओं को भी सक्रिय रखा जाए।

Sun, 17 May 2026 10:20 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में गर्मी के ऑरेंज अलर्ट पर ऐक्शन में योगी, सभी जिलों के DM और महत्वपूर्ण विभागों को दिया ये आदेश

UP News : उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है।

अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। वहीं सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। अस्पतालों में दवाओं, बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता बनाए रखने के साथ एंबुलेंस सेवाओं को भी सक्रिय रखने को कहा गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था और बिजली आपूर्ति बाधित न होने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम यूपी 18 मई : भीषण गर्मी से राहत नहीं, पूर्वांचल में इस दिन से बारिश

दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी और लू के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। सीएम ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढककर रखने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI जांच के घेरे में यूपी के इस विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी, खंगाल रही जानकारी
ये भी पढ़ें:यूपी : कॉलेज जाने के लिए निकली बीए थर्ड ईयर की छात्रा का अपहरण के बाद कत्ल
ये भी पढ़ें:स्मार्ट और पुराने मीटरों की रीडिंग में अंतर, उपभाेक्ता परिषद ने उठाई ये मांग

19 से 21 मई तक सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग ने बताया कि 19, 20 और 21 मई को प्रदेश के कई जिलों में अति उष्ण लहर चल सकती है। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए योगी सरकार ने सभी जिलों को राहत और बचाव की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।