यूपी : लेक्चरर सुसाइड के अगले ही दिन एक टीचर ने मचाया हड़कंप, नहर के पास बेहोश मिले
सिद्धार्थनगर के एक इंटर कालेज के शिक्षक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने का स्टेटस डाल कर हड़कंप मचा दिया। वह स्टेटस लगाकर गायब हो गए थे। स्टेटस देखने के बाद विद्यालय और परिवार के लोग उन्हें खोजने लगे। विद्यालय के प्रबंधक ने इस बात की सूचना खेसरहा थाने में दी।

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रेमिका से विवाद और जेल भिजवाने की धमकी देने से परेशान राजकीय इंटर कॉलेज बरौर के प्रवक्ता (लेक्चरर) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शुक्रवार को कमरे में उनकी फंदे से लटकती लाश मिली थी। चार पन्ने के सुसाइड नोट में उन्होंने प्रेमिका और उसके भाइयों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड करने वाले लेक्चरर मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। इस घटना के अगले ही दिन यानी शनिवार को गोरखपुर के पड़ोसी जिले सिद्धार्थनगर में एक टीचर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने का स्टेटस डाल हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने सर्विलांस पर नंबर लगा कर शिक्षक को अचेतावस्था में नहर के पास से बरामद कर लिया। क्यों वह आत्महत्या करना चाहते थे कारण पता नहीं चल सका है।
सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज के शिक्षक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने का स्टेटस डाल कर हड़कंप मचा दिया। वह स्टेटस लगाकर गायब हो गए थे। स्टेटस देखने के बाद विद्यालय और परिवार के लोग उन्हें खोजने लगे। विद्यालय के प्रबंधक ने इस बात की सूचना खेसरहा थाने में दी।
थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने सर्विलांस टीम की मदद से विशुनपुराव से कलनाखोर जाने वाले नहर पर शिक्षक को अचेत अवस्था में बरामद कर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की तत्परता से शिक्षक की जान तो बच गई लेकिन ऐसा क्यों करना चाह रहे थे इसकी जानकारी फिलहाल अब तक नहीं हो सकी। सिद्धार्थनगर खेसरहा के थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि किन कारणों से शिक्षक ने यह कदम उठाया इसकी जांच की जा रही है। जांच की बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बरेली में लेक्चरर ने लिखा- जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी लड़की
बरेली में सुसाइड करने वाले लेक्चरर वशिष्ठ मुनि के कमरे की पुलिस ने तलाशी ली तो वहां चार पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें उन्होंने अपनी प्रेमिका और उसके भाइयों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया है कि उसने काफी रुपये उनसे ले लिए और उन्हें और पिता को जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने उनके मोबाइल की जांच की प्रेमिका से लड़ाई होने और उन्हें व पिता को जेल भिजवाने की धमकी देने संबंधी मैसेज सामने आए। बरेली के एएसपी शिवम आशुतोष सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन