up weather heat wave again orange alert on may 18 and 19 find out when the monsoon will arrive UP Weather: यूपी में इन तारीखों के बीच आएगा मानसून, 18 और 19 मई को ऑरेंज अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में इन तारीखों के बीच आएगा मानसून, 18 और 19 मई को ऑरेंज अलर्ट

29 अप्रैल के बाद 13 मई को अधिकतम तापमान कानपुर में 40 डिग्री पहुंचा था। इसके 48 घंटों के बाद शनिवार को फिर तापमान 40 डिग्री हो गया। बुंदेलखंड समेत यूपी के दक्षिणी जिले सर्वाधिक प्रभावित होंगे। मौसम विभाग के अनुसार 22 तक तापमान 42-46 डिग्री या इससे अधिक जाने की संभावना है।

Sat, 16 May 2026 10:56 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर
share
UP Weather: यूपी में इन तारीखों के बीच आएगा मानसून, 18 और 19 मई को ऑरेंज अलर्ट

UP Weather : उत्तर प्रदेश में हीट वेव एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है। बुंदेलखंड में फिर हीट डोम बनने लगा है। यहां हीट वेव के दूसरे ही दिन अधिकतम पारा 44.8 डिग्री तक चला गया। तेज लू के साथ धूप ने झुलसाना शुरू कर दिया है। कानपुर में भी पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 मई को हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। कानपुर में तापमान 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दक्षिण पश्चिम मानसून की टाइमलाइन जारी कर दी। कानपुर में मानसून 20 से 25 जून के बीच प्रवेश करेगा। यही तिथि उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश को लेकर है।

29 अप्रैल के बाद 13 मई को अधिकतम तापमान कानपुर में 40 डिग्री पहुंचा था। इसके 48 घंटों के बाद शनिवार को फिर तापमान 40 डिग्री हो गया। शुष्क गर्मी का यह दौर लंबा चलने की संभावना है। बुंदेलखंड समेत प्रदेश के दक्षिणी जिले सर्वाधिक प्रभावित होंगे। मौसम विभाग के अनुसार 22 तक तापमान 42-46 डिग्री या इससे अधिक जाने की संभावना है। हीट वेव की शुरुआत गुरुवार से हुई है। पहले ही दिन से बुंदेलखंड और आसपास हीट डोम बनने लगा है। यहां सभी जिलों के तापमान 40 डिग्री को पार कर चुके हैं। शनिवार को बांदा 44.8, झांसी 44.1, प्रयागराज 44 डिग्री पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में वकील से भिड़ा लेखपाल, निकले लाठी-डंडे; रिश्वतखोरी का आरोप

हीट डोम वाले क्षेत्रों में 18 से 19 मई तक पारा 44-46 डिग्री भी जा सकता है। रात के तापमान में फिलहाल कमी बनी रहने की संभावना है। शनिवार को कानपुर में न्यूनतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों के हटने का असर शहर के न्यूनतम तापमान पर पड़ा है। यह भी सामान्य से कम बना हुआ है। कानपुर छोड़ बुंदेलखंड व अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में पुलिस से भागा फिर रहा दरोगा, हनी ट्रैप गैंग के खुलासे के बाद हुआ फरार
ये भी पढ़ें:अमिताभ यश ने यूपी में ये काम करने वाले पुलिसवालों को दी चेतावनी, आदेश भी जारी
ये भी पढ़ें:यूपी के अनुदेशकों के लिए कल CM योगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम, सभी DM को आदेश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में शनिवार को तीन परिसंचरण केंद्र बने हुए थे। हीट वेव की स्थिति पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे बन रही है लेकिन प्रदेश की दक्षिणी बेल्ट के जिलों में तपिश अपने पीक पर पहुंच जाएगी। यह क्षेत्र हीट डोम बना रहेगा और नौतपा में स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अगले पांच दिन आसमान साफ रहेगा। हीट वेव जारी रहेगी। तापमान में वृद्धि भी होगी। हीट वेव से बचाव के लिए सतर्कता बरतें। बिना किसी जरूरी कार्य के दिन में बाहर न निकलें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।