in unnao a clerk clashed with a lawyer drawing sticks and rods यूपी के इस जिले में वकील से भिड़ा लेखपाल, निकले लाठी-डंडे; वरासत में रिश्वतखोरी का आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में वकील से भिड़ा लेखपाल, निकले लाठी-डंडे; वरासत में रिश्वतखोरी का आरोप

अधिवक्ताओं ने SDM कोर्ट के बाहर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। जवाब में लेखपाल संघ भी तहसील सभागार में धरने पर बैठ गया। पूरे परिसर में तनाव फैल गया। फरियादी भाग खड़े हुए। किसी तरह मामले को शांत किया गया। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

Sat, 16 May 2026 09:18 PMAjay Singh संवाददाता, बांगरमऊ (उन्नाव)
share
यूपी के इस जिले में वकील से भिड़ा लेखपाल, निकले लाठी-डंडे; वरासत में रिश्वतखोरी का आरोप

UP News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव की बांगरमऊ तहसील में शनिवार को वरासत दर्ज कराने के नाम पर रिश्वतखोरी के आरोप में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि लेखपाल ने अधिवक्ता को अपने कमरे में बुलाकर उन पर हाथ छोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ता लाठी-डंडे लेकर निकल आए। इस पर आरोपित लेखपाल भाग निकला।

अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के बाहर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। जवाब में लेखपाल संघ भी तहसील सभागार में धरने पर बैठ गया। पूरे परिसर में तनाव फैल गया। बवाल देख फरियादी भी मौके से भाग खड़े हुए। किसी तरह मामले को शांत किया गया। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के अनुदेशकों के लिए कल CM योगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम, सभी DM को आदेश

तहसील के अधिवक्ता सुरभ श्रीवास्तव के अनुसार बल्लापुर क्षेत्र के लेखपाल ने एक वरासत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके एवज में 10 हजार रुपये लिए गए थे। वरासत में कुछ त्रुटि रह गई थी। इसके एवज में लेखपाल पांच हजार रुपये और मांग रहे थे। लेखपाल ने शनिवार को अधिवक्ता को अपने कक्ष में बुलाया। मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि लेखपाल ने अधिवक्ता पर हाथ छोड़ दिया। मारपीट की सूचना मिलते ही अन्य अधिवक्ता लेखपाल के कक्ष की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में पुलिस से भागा फिर रहा दरोगा, हनी ट्रैप गैंग के खुलासे के बाद हुआ फरार
ये भी पढ़ें:अमिताभ यश ने यूपी में ये काम करने वाले पुलिसवालों को दी चेतावनी, आदेश भी जारी
ये भी पढ़ें:समय से पहले आ रहा मॉनसून! दिल्ली-यूपी में बरसेगी आग, इन राज्यों में आंधी-तूफान

मिली जानकारी के अनुसार कुछ आक्रोशित अधिवक्ताओं ने लाठी-डंडे लेकर तहसील के कमरों में लेखपाल को ढूंढ़ना शुरू कर दिया। इस पर लेखपाल संघ भी विरोध में आ गया। हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय और कस्बा चौकी इंचार्ज न्यूटन सिंह ने दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव ने बताया कि एसडीएम ने तहसीलदार साक्षी राय की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपित लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।