टला भीषण हादसा: बनारस-कानपुर हाईवे पर टकराए तीन ट्रक, दो जलकर राख, धमाके से बच या पेट्रोल पंप
यूपी के प्रयागराज में रविवार की दोपहर भीषण हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। तीन ट्रक टकराने के बाद दो ट्रकों में आग लग गई। जहां पर हादसा हुआ, वहीं पास में ही एक पेट्रोल पंप भी मौजूद था। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची वरना हादसा और भी भीषण हो सकता था।

Prayagraj News: प्रयागराज जिले में वाराणसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर कार को बचाने के चक्कर में तीन ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो ट्रकों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों ट्रक जलकर राख हो गए। ट्रक में लदा सामान भी जल गया। ट्रकों से उठ रही आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देख लोगों में अफरातफरी मच गई। सोरांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ट्रक चालकों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जहां पर ट्रकों में आग लगी वहां पास में ही एक पेट्रोल पंप भी मौजूद था। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप में धमाका नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार, कुड़गांव पेट्रोल टंकी के पास सोरांव हाईवे पर दो खड़े ट्रेलर से एक डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसके तुरंत बाद दो ट्रकों में आग लग गई। हादसे में ट्रेलर और डंपर दोनों जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों के लिए उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान हाईवे पर भारी वाहनों का लंबा जाम लग गया, और लोग जलते हुए वाहनों से दूरी बनाए हुए थे। जिस जगह पर ट्रकों में आग लगी वहीं पास में ही एक पेट्रोल पंप भी मौजूद था। गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा धमाका हो सकता था।
कार को बचाने के चक्कर में टकराए ट्रक
वाराणसी से माल लोड कर ट्रक कानपुर की ओर जा रहा था। सोरांव के कुरगांव के समीप पहुंचा था कि अचानक एक अर्टिगा कार सामने से आ गई। ट्रक चालक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दूसरे रिफाइंड तेल लोड ट्रक से टकरा गया जिससे आग लग गई। दूसरा ट्रक आगे चल रहे तीसरे ट्रक से भिड़ गया और तीनों ट्रक आग का गोला बन गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। दो ट्रक आग की चपेट में आने से जल गए, जबकि एक ट्रक में आंशिक रूप से आग लगी है। रिफाइंड तेल लोड ट्रक जलने से लाखों का नुकसान हो गया। दुर्घटना की जानकारी पुलिस ने ट्रांसपोर्टर को दी है। प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने फोर्स के साथ मिलकर तीनों ट्रक को हाईवे से हटवाते हुए आवागमन शुरू कराया। हाईवे पर हुई तीन ट्रकों की आपस में टक्कर से जनहानि नहीं हुई। तीनों ट्रक के चालक एवं खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।




साइन इन