thugs beat PRD jawan middle road tearing his uniform and humiliating him video goes viral In Jhansi कॉलर पकड़कर खींचा, वर्दी फाड़ी...बीच सड़क पर पीआरडी जवान को किया बेइज्जत, थप्पड़ भी बरसाए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कॉलर पकड़कर खींचा, वर्दी फाड़ी...बीच सड़क पर पीआरडी जवान को किया बेइज्जत, थप्पड़ भी बरसाए

झांसी में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बीच सड़क पर हुए इस विवाद में दबंगों ने वर्दी का ही अपमान कर डाला। उन्होंने वर्दीधारी पीआरडी जवान पर जमकर थप्पड़ बरसाए। कॉलर पकड़कर खींचा।

Sun, 31 May 2026 06:35 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, झांसी
share
कॉलर पकड़कर खींचा, वर्दी फाड़ी...बीच सड़क पर पीआरडी जवान को किया बेइज्जत, थप्पड़ भी बरसाए

Jhansi News: यूपी के झांसी में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बीच सड़क पर हुए इस विवाद में दबंगों ने वर्दी का ही अपमान कर डाला। उन्होंने वर्दीधारी पीआरडी जवान पर जमकर थप्पड़ बरसाए। कॉलर पकड़कर खींचा। गाली-गलौज की। जिसमें वर्दी फट गई। बेल्ट-बाजू के हुक टूट गए। विरोध करने पर अपने साथियों से भी चांटों की बारिश करवाई। सबके सामने दबंगों ने पीआरडी जवान की जमकर बेइज्जती की। बीच सड़क पर हुए इस तमाशे का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नबाबाद थाना पुलिस ने इसी के आधार पर दो नामजद सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना नबाबाद व शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बीच शांति नगर गल्ला मंडी रोड की बताई जा रही है। कस्बा मोंठ के गांव अमरा निवासी दयाशंकर झांसी में पीआरडी जवान हैं। वह गल्ला मंडी परिषद के एक अधिकारी के यहां दिनों ड्यूटी कर रहे हैं। दयाशंकर ने बताया कि कुछ समय पहले मां के इलाज के लिए उन्होंने बिना ब्याज के गोलू नामक युवक के पिता से 35 हजार रुपए उधार लिए थे। कुछ दिनों बाद गोलू और उसका भाई ब्याज मांगने लगे। तब उन्होंने किसी तरह 10 हजार रुपए दे दिए। कुछ पैसा वेतन मिलने पर देने को कहा। इस बीच ब्याज के लिए गोलू और उसका भाई ऋषभ दबाव बनाने लगे। विरोध पर वह धमकियां देने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तूने बहुत परेशान किया है...वीडियो बनाकर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

दबंगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज

बीते शुक्रवार को वह ड्यूटी पर था। तभी शाम कुछ लोग उसे बुलाकर ले गए। वहां गोलू ने वर्दी का कॉलर पकड़कर जमकर मारपीट की। गाली-गलौज की। तभी इसका भाई ऋषभ आ गया। उसने भी उसने भी गाली-गलौज कर जमकर थप्पड़ बरसाए। यह लोग कुछ कहने का मौका ही नहीं दे रहे थे। तभी आसपास के लोगों को भी एकत्र कर लिया। दयाशंकर उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे। लेकिन, भीड़ में शामिल लोगों ने भी उन्हें थप्पड़ों से पीटा। इसके बाद यह बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। फिर सभी लोगों ने थप्पड़ बरसाए। जिससे उनकी वर्दी फट गई। बेल्ट टूट-बाजू का हुक टूट गया। बाद में रास्ते में छोड़कर भाग गए। मामले में थाना प्रभारी नबाबाद रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गोलू, ऋषभ समेत अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया। वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसके आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल के लड़के ने दौड़ाई कार; सड़क पर मच गई भगदड़, और फिर...

6 मिनट 8 सेंकेड के वीडियो में गालियां, थप्पड़ों की बौछार

वीडियो पर गौर करें तो एक दबंग पीआरडी जवान का कॉलर पकड़े है। वह पहले जोरदार थप्पड़ मारता है। फिर गाली-गलौज कर दो-तीन थप्पड़ और जड़ देता है। इसके बाद उसका भाई आता और वह भी जोरदार थप्पड़ मारता है। इसके बाद कई लोगों को बुला लेते हैं। सभी लोग पीआरडी जवान के साथ मारपीट करते हैं।

सुनने को नहीं? सब मारने को थे तैयार

दयाशंकर ने बताया कि उसने सभी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, गोलू, ऋषभ सुनने को तैयार ही नहीं थे। इसके बाद 10-12 लोग आ गए। उन्हें खूब समझाने का प्रयास किया। एक-एक कर सभी आगे आए और पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बहुत मन्नतें की। लेकिन, किसी ने एक भी नहीं सुनीं। सब मारने को तैयार थे। सुनने को कोई नहीं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेकी के बाद 4 गोलियां मारी थीं; पुरानी रंजिश में कटरा गैंग ने विनीत की हत्या की

लात-घूसे भी चलाए

गोलू कह रहा था कि पैसे खाए बैठा है। जब रुपए मांगते हैं तो पत्नी से झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी दी जाती है। आज भी किसी तरह बुलाया है। लेकिन, यहां से भी भाग रहा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि यह लोग थाने ले जाने की बात पर बाइक पर बैठा लिए। लेकिन, इसके बाद 10-12 इनके साथियों ने बाइक पर बैठे-बैठे ही कई थप्पड़ों की बारिश कर दी। जिससे उसका सिर चकरा गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।