under construction railway over bridge collapse in anand gujarat आनंद में टल गया बड़ा हादसा, अचानक गिरा रेलवे ओवर ब्रिज का एक हिस्सा; VIDEO, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

आनंद में टल गया बड़ा हादसा, अचानक गिरा रेलवे ओवर ब्रिज का एक हिस्सा; VIDEO

गुजरात में निर्माण कार्यों में लापरवाही का एक और उदाहरण सामने आया है। यहां के आनंद जिले में बन रहा एक रेलवे ओवर ब्रिज गिर गया। रात को हुए इस हादसे में अभी तक किसी तरह की जनहानि का अपडेट सामने नहीं आया है।

Sun, 31 May 2026 01:19 PMMohammad Azam पीटीआई, आनंद
share
आनंद में टल गया बड़ा हादसा, अचानक गिरा रेलवे ओवर ब्रिज का एक हिस्सा; VIDEO

गुजरात में निर्माण कार्यों में लापरवाही का एक और उदाहरण सामने आया है। यहां के आनंद जिले में बन रहा एक रेलवे ओवर ब्रिज गिर गया। रात को हुए इस हादसे में अभी तक किसी तरह की जनहानि का अपडेट सामने नहीं आया है। इस घटना के बाद हुए नुकसान का वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात अडस में यह घटना हुई। अडस में यह रेलवे ओवर ब्रिज काफी समय से बन रहा है। शनिवार देर रात दो खंभे के बीच रखे जाने वाला रेडीमेड स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जब जांच की गई तो इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि यह रेलवे ओवर ब्रिज अडस और वडोद के बीच बन रहा है।

हो सकता था बड़ा हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, इस ब्रिज का निर्माण काफी दिनों से हो रहा है। ऐसे में शनिवार को अगर यही हादसा दिन में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दिन में ट्रैफिक चलने के दौरान हादसे में बड़े नुकासन की आशंका थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन के समय इस रोड पर काफी भीड़ रहती है। रात होने की वजह से वहां कोई मौजूद नहीं था। किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन इस हादसे में ओवर ब्रिज निर्माण का काफी नुकसान हो गया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए अनुभव सक्सेना ने कहा कि इस घटना के बाद रेलवे संचालन या सड़क पर किसी तरह का अवरोध नहीं बना है। ट्रैफिक संचालन आसानी से हो रहा है। अनुभव ने दावा किया कि हादसे से पहले और अभी तक निर्माण कार्य के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था और आगे भी सुरक्षा खास इंतजाम किया गया है। सक्सेना ने बताया कि इस दौरान हल्का रूट डायवर्जन किया गया है, जिसे जल्द ही हटा दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।