भाभी ने रिजेक्ट कर दिया शादी का प्रस्ताव तो देवर ने बच्चे की ले ली जान, पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर
यूपी के फिरोजाबाद से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक भाभी से शादी करने के लिए जल्लाद बन गया। भाभी ने जब शादी के लिए मना कर दिया तो उसने मासूम बच्चे की पटक-पटक कर जान ले ली।

Murder In Firozabad: यूपी के फिरोजाबाद से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां भाभी से एक तरफा मोहब्बत में देवर जल्लाद बन गया। महिला का अपने पति के विवाद चल रहा था तो उसका रिश्ते का देवर शादी का प्रस्ताव लेकर भाभी के पास पहुंच गया, जिसे उसने ठुकरा दिया। शादी का प्रस्ताव रिजेक्ट होने से बौखलाया युवक उसके बच्चे को टॉफ दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर गली में जमीन पर पटक-पटकर उसकी हत्या कर दी। घटना गली में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैदे हो गई। वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जिसमें हम आपको दिखा नहीं सकते। बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी को हॉफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया।
पिंकी देवी निवासी बामई थाना अरांव ने अपनी बेटी रति शर्मा की शादी सुमित उर्फ प्रियंक निवासी सियाराम नगर बदायूं के साथ की थी। शादी के बाद उसे एक बालक आरव हुआ। विगत 6 माह से पति से विवाद होने के कारण रति अपनी मां के साथ मायके में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व रति अपने नाना राजेंद्र सिंह निवासी भमोरा हिमायूंपुर इटावा के यहां गई थी। वह शनिवार को शिकोहाबाद में आई थी। वहीं रति की मां पिंकी शर्मा अपनी सहेली पुष्पा निवासी यादव कालोनी के घर पर मिलने के लिए आई थी। उसके बाद सभी को अपने घर बामई के लिए जाना था।
दोपहर में रति की फफुआ सास का बेटा विराज पाठक निवासी शेखुपुरा बदायूं फोन पर बात करके शिकोहाबाद की यादव कालोनी में पहुंच गया। महिला से आरोपी विराज एक तरफा प्यार करता है और पति से मनमुटाव का लाभ लेकर उससे शादी का प्रस्ताव रखने आया था। महिला ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और फटकार लगा दी। इसके बाद आरोपी महिला के डेढ़ वर्षीय बालक आरव को टॉफी दिलवाने के लिए बाहर लेकर आया और बाहर गली में लाकर उसकी गली में जमीन पर सिर के बल पटक कर हत्या कर दी।
मासूम बालक की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। जब लोगों ने घर के बाहर बालक को पड़े देखा तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बालक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के लोगों से बातचीत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।
हत्या करके भाग गया था आरोपी
एकतरफा प्यार में रिश्ते के देवर में डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की गली में जमीन पर पटक कर हत्या कर दी। मृतक बालक की नानी की मानें तो वह बालक को रास्ते से हटा कर वह उसकी बेटी से रिश्ता करना चाहता था। वह आरोपी के इरादे को वह भाप नहीं पाई। मृतक की नानी ने बताया कि जब आरोपी घर मिलने के लिए आया तो वह मुश्किल से दो मिनट ही घर में बैठा होगा। उसके बाद वह बच्चे को टॉफी दिलाने की कहकर बाहर लाया था। आरोपी हत्या करके भाग निकला है।
नहीं पता था बेटे संग जीवन बिताने की कहूंगी और वह जीवन खत्म कर देगा
शादी के बाद सुनहरे सपने दिल में पालकर बदायूं गई शिकोहाबाद की युवती को नहीं पता था कि ससुराल में उसको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पति ने उसे अपना नहीं समझा और ससुरालियों ने हर छोटी बात के लिए उसको झगड़ा करके ससुराल छोड़ने पर मजबूर कर दिया। जब ससुराल को छोड़कर मायके में अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे के साथ जीवन बिताने की ठानी तो रिश्ते का देवर एक तरफा प्यार में युवती से नजदीकी बनाने की कोशिश करने लगा और पति से अलग होने पर शादी का प्रस्ताव रखने लगा। युवती से गलती हो गई जो उसने सनकी देवर की मंशा को नहीं भांपा और कह डाला कि वह अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ ही पूरा जीवन बिताएगी। बच्चे को देवर ने अपने एक तरफा प्यार में रोड़ा माना और उसकी जमीन पर पटक पटककर हत्या कर डाली। आरोपी भले ही पुलिस ने जेल भेज दिया लेकिन युवती को जिंदगीभर का दंश दे डाला।
पोस्टमार्टम के बाद परिवार को मिला शव
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद आरव का शव परिवार को सौंपा। शव पाकर परिवार की महिलाएं रोने बिलखने लगीं। परिवार की महिलाओं का बुरा हाल था। पुलिस भी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुई थी।
शव मिलते ही लिपटकर रोई रति
शनिवार की दोपहर से लेकर रविवार की शाम तक बच्चा अपनी मां रति से अलग था। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने के बाद जैसे ही शव रति के पास पहुंचा तो बच्चे से लिपटकर रोती रही। बच्चे को देखकर बोली कि उसे नहीं पता था कि वह टाफी के लिए हैवान के हाथों उसको सौंप रही है। अगर ऐसा पता होता तो कभी उसके साथ जाने की नहीं कहती। अब वह किसके साथ अपनी जिंदगी बिताएगी।




साइन इन