These 34 roads in Lucknow will be built, making travel easier लखनऊ की ये 34 सड़कें बनेंगी, यात्रियों की दूर होंगी दिक्कतें, सफर होगा और आसान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ की ये 34 सड़कें बनेंगी, यात्रियों की दूर होंगी दिक्कतें, सफर होगा और आसान

यूपी की राजधानी लखनऊ में  34 सड़कें नए सिरे से बनने जा रही है। अगले सप्ताह से पीडल्यूडी इन सड़कों पर काम शुरू करवाएगा। सड़कों के बन जाने से यात्रियों का सफर आसान होगा।

Thu, 19 March 2026 11:42 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ की ये 34 सड़कें बनेंगी, यात्रियों की दूर होंगी दिक्कतें, सफर होगा और आसान

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में शहर की 34 सड़कें नए सिरे से बनने जा रही है। इसके लिए शासन ने 42 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। अगले सप्ताह से पीडल्यूडी इन सड़कों पर काम शुरू करवाएगा। नवीनीकरण से सड़कें पूरी तरह से गड्ढामुक्त हो जाएंगी और वाहन फर्राटा भरते हुए निकल सकेंगे। इन सड़कों के बन जाने से लोगों का सफर और आसान हो जाएगा। इसमें कई सड़कें नेशनल हाईवे से होकर गुजरी हैं। कुछ सड़कें शहर के अंदर की हैं। सभी सड़कों का सर्वे करवा लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार वहां काम करवाए जाएंगे।

हाईवे से गुजरी इन सड़कों को बनाया जाएगा-

लखनऊ-वाराणासी पर साउथ सिटी से मिलेनियम स्कूल तक, लखनऊ-वाराणसी मार्ग, आउटर रिंग रोड पर कानपुर मार्ग से रायबरेली मार्ग तक, लखनऊ-कानपुर मार्ग से हरदोई मार्ग तक, हरदोई मार्ग से रिंग रोड पर सीतापुर मार्ग तक, लखनऊ सीमा में दिल्ली-बरेली हाईवे मार्ग, लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग से पिपराघाट सेतु पहुंच मार्ग तक, अयोध्या मार्ग पर मटियारी तक सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाराबंकी से बहराइच फोरलेन एनएच को कैबिनेट की मंजूरी, नेपाल तक आसान होगी कनेक्टि
ये भी पढ़ें:लखनऊ से बहराइच-गोंडा जाने वालों के लिए गुड न्यूज, फोरलेन के लिए 6969 करोड़ मंजूर

शहर के अंदर की सड़कें

मिल एरिया चौकी से आलमनगर वाया मीना बेकरी तक, गीतापल्ली मजार तिराहे से लोक भारती इंटर कॉलेज वाया हसनापुर तिराहा, महानगर-फरीदनगर मार्ग(रहीमनगर चौराहा से खुर्रमनगर चौराहा), महानगर सचिवालय कॉलोनी, वायरलेस चौराहा होते हुए हीवेट पॉलिटेक्निक तक, फरीद नगर से गुडंबा तक, सुभाष मार्ग, हुसैनाबाद-दौलतगंज मार्ग, गंगाप्रसाद नादान महल रोड, मंत्री आवास के सामने उपरगामी रेलवे सेतु से लोहिया पथ तक, गांधी सेतु अंडरपास से नवनिर्मित उत्तर रेलवे लाइन उपरगामी सेतु होते हुए ज्ञानेश्वर मिश्रा पार्क गेट नंबर 04 तक, दयाल चौराहा से अंबेडकर चौराहा सर्विस लेन बाई ओर, मिठाईवाला चौराहा से अंबेडकर चौराहा सर्विस लेन बाई ओर, प्रमुख अभियंता कार्यालय एवं विश्रामगृह पहुंच मार्ग, चिनहट-भरवारा-मल्हौर मार्ग, कुकरैल-गुडंबा मार्ग से महादेव मंदिर तक, बीकेटी बाबागंज से सोनवा खतारी तक, इंदिरा कैनाल पटरी, सल्लाहीमऊ मीसा से सुरियामऊ होते हुए गोसाईगंज मार्ग को नए सिरे से बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में 107 करोड़ रुपए से चकाचक होंगी ये 90 सड़कें, पहली किस्त जारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्पिनर कुलदीप-वंशिका का लखनऊ में शाही रिसेप्शन, योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।