UP Gonda 90 roads will be renovated with 107 crore; Yogi government has released the first installment यूपी के इस जिले में 107 करोड़ रुपए से चकाचक होंगी ये 90 सड़कें, सरकार ने जारी की पहली किस्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में 107 करोड़ रुपए से चकाचक होंगी ये 90 सड़कें, सरकार ने जारी की पहली किस्त

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में 107 करोड़ रुपए से 90 सड़कें चकाचक होंगी। । इन सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए यूपी सरकार ने मंजूरी दी है। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

Wed, 18 March 2026 05:40 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले में 107 करोड़ रुपए से चकाचक होंगी ये 90 सड़कें, सरकार ने जारी की पहली किस्त

UP News: यूपी के गोंडा जिले में 107.77 करोड़ रुपये 90 सड़कों को चमकाया जाएगा। इन सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए यूपी सरकार ने मंजूरी दी है। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इससे प्रांतीय खंड 22, निर्माण खंड-एक 37 और निर्माण खंड-दो 31 सड़कों का निर्माण कराएगा।

शहर के महत्वपूर्ण मार्ग मिश्रैलिया चौकी से सर्किट हाउस तक की सड़क को भी संवारा जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, स्वीकृत सड़कों में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से प्रथम किस्त के रूप में लोक निर्माण विभाग को 5.09 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिससे सड़को के नवीनीकरण और मरम्मत का काम शुरू कराने का रास्ता साफ हो गया है।

इन सड़कों का होगा कायाकल्प

गोण्डा-लखनऊ मार्ग से बरसाती लाल इंटर कालेज होते हुए सर्किट हाउस मार्ग, मिश्रौलिया पुलिस चौकी से डीजल डिपो होते हुए सर्किट हाउस मार्ग, जिला कारागार से श्री राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी स्मारक से कटहाघाट तक, गोण्डा-उतरौला मार्ग पर सालपुर मुंडाडीहा संपर्क मार्ग से प्रावि भमैचा तरगांव, बिरतिहा बेनीपुर नहर पटरी सोनभरिया होते हुए नौबरा संपर्क मार्ग, खैरा मंदिर से दत्तनगर बिसेन से तेलई पुरवा संपर्क मार्ग, भिखारी जोत संपर्क मार्ग, गोण्डा उतरौला से बहलोलपुर तक संपर्क मार्ग, गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर परागडेयरी के पास नहर पटरी होते हुए बिचलेपुरवा बसंतपुरवा मिश्रन गांव ब्रह्मबाब संपर्क मार्ग तक, गोण्डा बेलसर मार्ग से माधवपुर हन्नापुरवा मथुरापाही तिवारीपुरवा पाण्डेयपुरवा से वीरपुर संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्र के 9 दिन भाजपा का जनता दरबार, योगी ने कहा- 9 साल से आगे का विजन पूछिए

इसी प्रकार वजीरगंज-झिलाही मार्ग पर बंधवा चौराहा के पास से भीखमपुर तक संपर्क मार्ग, साहिबापुर चौराहे से करौंधा संपर्क मार्ग, गोण्डा-फैजाबाद मार्ग से गुलहरिया नाला बसंती पुरवा, उमादत्त पुरवा, वजीरगंज-टिकरी मार्ग से बनकटा मुरावन गांव से पसिनपुरवा संपर्क मार्ग, दुफेड़िया संपर्क मार्ग, पीडी बंधा डेम रागी से जनवार संपर्क मार्ग आदि सड़कों का निर्माण व मरम्मत होगी। धौरहरा घाट बंधा रोड बरियाडीह चौराहे से बाबा परहंस कुटी जनक रमनदास कुटी रागी हॉस्पिटल त्रिमुहानी संपर्क मार्ग तक, मोतीगंज-डुमरियाडीह-तरबगंज मार्ग से हथिनाग खुशहाल पुरवा तक संपर्क मार्ग की मरम्मत और नवीनीकरण होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में कैनाल पर बनने जा रहा 2 लेन पुल, लोगों को जाम से मिलेगी राहत

अधिकारी टेंडर प्रक्रिया को पूरा करा रहे

पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि नवीनीकरण और मरम्मतीकरण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी। शासन स्तर से परीक्षण के बाद सड़कों के निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है। जिसका आंशिक बजट मिल गया है। जिले में इन सड़कों की नवीनीकरण व मरम्मत कराई जाएगी। निर्माण खंड व प्रांतीय खंड के सक्षम अधिकारी टेंडर प्रक्रिया को पूरा करा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की इन ग्राम पंचायतों में भुगतान के खेल में फंसे 6 सचिव, DPRO ने लिया ऐक्शन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।