The real chameleon is the Chief Minister, Akhilesh Yadav counter-attack on Yogi Adityanath असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री हैं, सही कहा जाए तो ..अखिलेश का योगी पर पलटवार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री हैं, सही कहा जाए तो ..अखिलेश का योगी पर पलटवार

 विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमले के बाद अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया। अखिलेश ने कहा कि गिरगिट की तरह रंग बदलने का काम तो मुख्यमंत्री ने ही किया है। असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री हैं। सही कहा जाए तो वो गिरगिटी हैं।

Fri, 1 May 2026 03:10 PMDeep Pandey लखनऊ, हिन्दुस्तान
share
असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री हैं, सही कहा जाए तो ..अखिलेश का योगी पर पलटवार

UP News: यूपी की सियासत में समाजवादी पार्टी सपा और भारतीय जनता पार्टी बीजेपी में वार-पलटवार तेज हो गया है। गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा पर खूब बरसे थे। हमले के बाद अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया। अखिलेश ने कहा कि गिरगिट की तरह रंग बदलने का काम तो मुख्यमंत्री ने ही किया है। असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री हैं। सही कहा जाए तो वो गिरगिटी हैं। भाजपा हार गई इसीलिए विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आए। सच्चाई तो ये है कि महिला आरक्षण पास हो गया है। परिसीमन को लेकर सभी दल एक हो गए।

लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि नारी वंदन को नारा बनाना चाहते है। महिला मुद्दा बन जाए इसीलिए सड़क से सदन तक इसे उठा रहे है। पूरी भाजपा ये साबित करना चाहती है कि विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ है। भाजपा के पास जब को मुद्दा नहीं बचा। पुरातत्व रूढ़िवादी और नकारात्मक सोच के चलते महिला आरक्षण नहीं देना चाहती है। भाजपा देश की महिलाओं-नारियों को आरक्षण नहीं देना चाहती है। सभी दलों ने मिलकर महिला आरक्षण बिल को मिलकर पास किया था। भाजपा पिछले सदन में वोट की नीयत से संशोधन बिल लाई। नई लोकसभा बनाने की साजिश थी, पिछले कई वर्षों से फार्म भरवाकर डेटा इकट्ठा कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो काले कर्मों से राजमहल सजाते हैं, वही इतिहास में कलंक बनते हैं, योगी का कटाक्ष
ये भी पढ़ें:माता जी इस उम्र में सच्चाई स्वीकारें, योगी बोले- सपाइयों को देख गिरगिट भी शरमाए

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की ठोको व बुलडोजर नीति से हत्याएं हो रही हैं। हरदोई मामले की जांच हो और न्याय मिले। अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट मीटर लाए हैं। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने जाने के दिन गिन रहे हैं। बोरे का टेंडर न होने से गेहूं नहीं कर पा रहे हैं। बंगाल में रिवाल्वर लगाकर वोट डालने से रोका गया।सीआरपीएफ लगाकर लोगों को वोट डालने से रोका गया।

मायावती ने या तो बिल पढ़ा नहीं या गलत सूचना दी गई

भाजपा ने उधोगपतियों से मिलकर श्रम कानूनों को कमजोर किया गया। अखिलेश ने बसपा चीफ को लेकर कहा कि मायावती ने या तो बिल पढ़ा नहीं या गलत सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि आरावली को ही भाजपा बेचना चाहती थी। भाजपा योजना लाने से पहले टेंडर के बारे में सोच लेते है। दीदी ने दिलों को जीता है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का मास्टर प्लान बार बार इसलिए बदला जा रहा है कि अपनों को लाभ पहुंचाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में राज्य कर्मचारियों के तबादले 31 मई तक पूरे जाएंगे, कैबिनेट से जल्द मंजूरी
ये भी पढ़ें:अपने केस वापस लेने की लिस्ट खुद पढ़ेंगे या हम पढ़वा दें, अखिलेश का योगी पर हमला
ये भी पढ़ें:‘देख सपाई, बिटिया घबराई’, महिला आरक्षण पर चर्चा से पहले सीएम योगी का तीखा हमला

ुद्ध के बताए रास्ते पर चलकर खुशहाली लाई जा सकती

वहीं इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलकर खुशहाली लाई जा सकती है। जो देश आज ऊंचाई पर है। उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया। कुछ ताकतें संविधान पर खतरा पैदा कर रही हैं। भरोसा दिलाया सारनाथ के लिए विशेष योजनाए लाकर विकास कराएंगे। मैत्रीय परियोजना कुशीनगर की सबसे बड़ी परियोजना के लिए सपा सरकार में मुआवजे पर जमीन ली गई थी, लेकिन उसे आधी अधूरी छोड़ दी गई। बसपा ने जिस एयरपोर्ट को शुरू किया था उसे हमने पूरा किया। बुद्ध पूर्णिमा का प्रदेश कार्यालय में आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में बौद्ध भिक्षुओं की मौजूदगी रही। धार्मिक वेशभूषा में भंते कार्यक्रम में शामिल हुए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।