UP state employees Transfers will be completed by May 31, cabinet approval will be received soon यूपी में राज्य कर्मचारियों के तबादले 31 मई तक पूरे जाएंगे, योगी कैबिनेट से जल्द मिलेगी मंजूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में राज्य कर्मचारियों के तबादले 31 मई तक पूरे जाएंगे, योगी कैबिनेट से जल्द मिलेगी मंजूरी

यूपी में राज्य कर्मचारियों के तबादले 31 मई तक पूरे जाएंगे। इस साल की तबादला नीति का मजमून तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे योगी कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

Thu, 30 April 2026 11:43 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में राज्य कर्मचारियों के तबादले 31 मई तक पूरे जाएंगे, योगी कैबिनेट से जल्द मिलेगी मंजूरी

UP News: उत्तर प्रदेश में इस साल राज्य कर्मचारियों के तबादले 31 मई तक पूरे हो जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस साल की तबादला नीति का मजमून तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। तबादला नीति की मंजूरी मिलते ही पूरे कर लिए जाएंगे।

अगले साल यूपी में विधान सभा चुनाव हैं। ऐसे में सरकार इस साल योजनाओं में तेजी रखना चाहती है ताकि 9.12 लाख करोड़ रुपये के बजट को पूरी तरह जमीन पर उतारकर जनता को इसका लाभ दिया जा सके। ऐसे में सरकार विचार कर रही है कि तबादला सत्र मई में ही रखा जाए, ताकि विभागों की कार्ययोजनाओं की स्वीकृति और उनको रकम के आवंटन के बाद काम में तेजी लाई जा सके। बीते साल तबादला सत्र 15 जून तक रखा गया था। वहीं, उसके पहले भी तबादला सत्र जून तक था। इस साल सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पास किए गए बजट के मुताबिक कार्ययोजना तय करवाने की आखिरी तारीख 15 मई रखी है। लिहाजा मई में ही तबादले पूरे कर लिए जाने की योजना तैयार की गई है। इससे एक बार जब काम शुरू होंगे तो उसके बीच तबादले आड़े नहीं आएंगे।

पिछली बार सरीखे ही रखे गए हैं प्रावधान

इस साल की तबादला नीति के मसौदे में भी पिछली बार सरीखे रखे गए हैं। जिले में तीन साल और मंडल में सात साल का अधिकतम कार्यकाल रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक समूह ‘क’ और ‘ख’ के कर्मचारियों में से 20 प्रतिशत और समूह ‘ग’ और ‘घ’ के कर्मचारियों में से 10 प्रतिशत का स्थानांतरण होगा। गंभीर रोगों से ग्रस्त को प्राथमिकता पर तबादला दिए जाने के भी प्रावधान हैं। वहीं, पति और पत्नी के सरकारी सेवक होने पर दोनों का तबादला एक ही जगह पर होने को प्राथमिकता दी जाएगी। अन्य मानक भी पुराने सरीखे ही रखे गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘देख सपाई, बिटिया घबराई’, महिला आरक्षण पर चर्चा से पहले सीएम योगी का तीखा हमला
ये भी पढ़ें:BJP MLA को 5 करोड़, सपा MLA को 1 करोड़; फंड में भेदभाव पर माता की योगी से शिकायत
ये भी पढ़ें:यूपी विधानसभा का कल से होने वाला सत्र क्यों होगा खास? योगी सरकार की यह है तैयारी

जनगणना के बीच होंगे तबादले

इस साल उत्तर प्रदेश सरकार ने भले ही तबादला सत्र मई में ही पूरा करने की योजना बनाई है, लेकिन इसमें जनगणना का पेच फंस सकता है। 7 मई से स्वजनगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर पहुंच कर पहले चरण में भवनों की गणना करेंगे। अब जबकि तबादलों की प्रक्रिया 31 मई तक पूरी करने की योजना तैयार की जा रही है तो जनगणना की प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों के भी स्थानांतरण होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना-लखनऊ वंदे भारत 4 मई से बदले मार्ग से चलेगी, कई अन्य ट्रेनों का भी रूट बदला
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।