माता प्रसाद जी इस उम्र में सच्चाई स्वीकार करिए, योगी बोले- सपाइयों को देख गिरगिट भी शरमा जाए
यूपी विधानसभा सीएम योगी विपक्ष पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलते थे। डंडे जरूर मिलते थे। अब देश में 10 करोड़ महिलों एलपीजी का मुफ्त कनेक्शन दिलाया गया। योगी ने कहा कि माता प्रसाद जी इस उम्र में सच्चाई करिए।

यूपी विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलते थे। हां डंडे जरूर मिलते थे। अब देश में 10 करोड़ महिलों एलपीजी का मुफ्त कनेक्शन दिलाया गया। योगी ने कहा कि माता प्रसाद जी इस उम्र में सच्चाई करिए। योगी ने कहा कि जब 2017 में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो हमने प्रदेश में 1.5 वर्ष के अंदर 2 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए थे। आप लोग तब हंसते थे कि शौचालय से क्या होगा? सपा खुद को समाजवादी कहते हैं मगर आप लोग आधी आबादी की प्रगति और गरिमा के लिए संवेदनशील नहीं दिखाई देते हैं।
योगी ने कहा कि दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते जब महिलाओं के आक्रोश को झेलना पड़ रहा है तो यहां आप रंग बदल रहे हैं। फिर सदन में विरोध क्यों किया? सपाईयों का आचरण को देखकर गिरगिट भी शरमा जाएगा। आप लोगों ने यहां रंग बदल लिया है। आप लोग कह रहे हैं कि 33 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए तो फिर सदन में विरोध क्यों किया? भारत में 4 करोड़ गरीबों को गरीब आवास का लाभ मिला है। देश में 50 करोड़ महिलाओं को 5 लाख रुपये तक की आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधा का लाभ भी प्रधानमंत्री ने दिया। आज 80 करोड़ लोग मुफ्त में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप है
योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा आधी आबादी की गरिमा, सम्मान और उत्थान के लिए उठाए जाने वाले किसी भी प्रगतिशील कदम का विरोध करते हैं। आपका आचरण 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में देखने को मिला। यह सदन सपा के महिला विरोधी आचरण का गवाह है। कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप है। अब सपा भी उसी ओर अग्रसर है। योगी ने कांग्रेस और सपा दोनों महिला विरोधी है। विधायक पूजा पाल प्रकरण का भी योगी ने जिक्र किया। इसके साथ ही योगी ने कहा कि शाहबानो के मामले में सबने देखा। सपा-कांग्रेस का आचरण मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की प्रवृत्ति है।
इस विशेष सत्र में कुल 7 महत्वपूर्ण विधेयक पटल पर रखे गए
सदन में रखे गए प्रमुख अध्यादेश:
उप लोक सेवा (अधिकारण) संशोधन अध्यादेश, 2026
उप राजस्व संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026
उप राजस्व संहिता (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, 2026
उप वानिकी और औद्योगिक विश्वविद्यालय अध्यादेश, 2026
उप दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारण का उपशमन) संशोधन अध्यादेश, 2026
उप निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2026




साइन इन