Dramatic Mobile Tower Incident in Santkabirnagar Young Man Climbs for Love यूपी: फिर ‘वीरू’ बन गया एक प्रेमी, टॉवर पर चढ़ गांववालों और पुलिस घंटों किया हलकान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: फिर ‘वीरू’ बन गया एक प्रेमी, टॉवर पर चढ़ गांववालों और पुलिस घंटों किया हलकान

Uttar-pradesh News - संतकबीरनगर में एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रेमिका से शादी कराने की मांग करने लगा। युवक की प्रेमिका से शादी नहीं हो रही थी, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की। कई घंटे की बातचीत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया गया।

Sat, 9 May 2026 11:26 PMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, संतकबीरनगर
share
यूपी: फिर ‘वीरू’ बन गया एक प्रेमी, टॉवर पर चढ़ गांववालों और पुलिस घंटों किया हलकान

UP News : उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में फिर एक युवक शोले फिल्म के ‘वीरू’ की तरह प्रेमिका से शादी की जिद ठाने ऊंचाई पर चढ़ गया। फर्क बस इतना कि वीरू पानी की टंकी पर चढ़ा था जबकि ये युवक टॉवर पर चढ़ा। युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा घंटों चलता रहा और इस दौरान ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस भी हलकान रही। अंत में काफी समझाने-बुझाने और शादी कराने के आश्वासन पर युवक उतरा तो पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। थाने पर पुलिस ने युवक और युवती दोनों के घरवालों को बुलाया है ताकि कोई समाधान निकल सके।

घटना, संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव की है। यहां का रहने वाला एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर देवकली स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बखिरा पुलिस, डायल 112 और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बखिरा थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव का रहने वाला मन्तोष (उम्र 28 वर्ष) पुत्र शिवचरण का मगहर क्षेत्र की एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन पारिवारिक सहमति न बनने के कारण मामला उलझा हुआ है। इसी बात से नाराज युवक शनिवार को 2.30 के करीब अचानक देवकली पहुंचा और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक टावर के ऊपरी हिस्से में बैठकर लगातार प्रेमिका से शादी कराने की मांग करने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन शिक्षकों को मूल तैनाती पर जाना होगा वापस, नया आदेश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। टावर के नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोग युवक का वीडियो बनाते नजर आए, जबकि पुलिस लगातार भीड़ को हटाने और युवक को शांत कराने में जुटी रही। युवक की हरकत से इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने युवक से बातचीत शुरू की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया। युवक बार-बार यही कहता रहा कि यदि उसकी शादी प्रेमिका से नहीं कराई गई तो वह नीचे नहीं उतरेगा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी युवक को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: बिजली विभाग के एक्सईएन की गिरफ्तारी का आदेश, वारंट जारी; जानें मामला
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में 13-14 मई को फिर आंधी-बारिश का अलर्ट; इस दिन से सताएगा नौतपा
ये भी पढ़ें:UP: फेसबुक पर बनी गर्लफ्रेंड ने बना दिया कंगाल, बिटकॉइन के नाम पर ठग लिए 1 करोड़

इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को बातचीत में उलझाए रखा। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी युवक को समझाने में लगे रहे। पुलिस ने युवती पक्ष से भी संपर्क साधकर स्थिति को सामान्य कराने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।