up girlfriend made on facebook trapped him in love trap and made bankrupt swindled 1 crore in the name of bitcoin यूपी: फेसबुक पर बनी गर्लफ्रेंड ने प्रेमजाल में फंसा बना दिया कंगाल, बिटकॉइन के नाम पर ठग लिए 1 करोड़, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: फेसबुक पर बनी गर्लफ्रेंड ने प्रेमजाल में फंसा बना दिया कंगाल, बिटकॉइन के नाम पर ठग लिए 1 करोड़

हरिओम सिंह ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया है कि करीब डेढ़ दो महीने पहले आशा गुप्ता नामक महिला से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई। महिला ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला ने उसे बिटकॉइन में पैसा लगाने पर दोगुना कराने का लालच दिया। पहली बार में पैसा दोगुना कराकर वापस लौटा दिए।

Sat, 9 May 2026 06:46 PMAjay Singh संवाददाता, हापुड़
share
यूपी: फेसबुक पर बनी गर्लफ्रेंड ने प्रेमजाल में फंसा बना दिया कंगाल, बिटकॉइन के नाम पर ठग लिए 1 करोड़

UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक महिला ने बृजघाट के रहने वाले एक व्यक्ति को फेसबुक पर प्रेम जाल में फंसाकर पैसे दोगुना कराने का लालच देकर एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली। कंगाली की हालत में पहुंचने पर पीड़ित को ठगी होने का पता लगा। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्रजघाट निवासी हरिओम सिंह ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया है कि करीब डेढ़ दो महीने पूर्व आशा गुप्ता नामक महिला से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई और महिला ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला ने उसे बिटकॉइन में पैसा लगाने पर दोगुना कराने का लालच दिया। पहली बार में पैसा दोगुना कराकर वापस लौटा दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: ईंट भट्ठे पर हादसा, गड्ढे में डूबकर 3 बच्चों की मौत; योगी ने दौड़ाए अफसर

इस पर पीड़ित, महिला की बातों में आ गया और उसके कहने पर कई बार में एक करोड़ रुपये लगा दिए। पीड़ित ने जब धनराशि वापस करने की बात की तो महिला पैसा डबल कराने का झांसा देती रही। महिला ने तीस लाख रुपये और देने पर पूरी धनराशि वापस कराने की बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: बिजली विभाग के एक्सईएन की गिरफ्तारी का आदेश, वारंट जारी; जानें मामला
ये भी पढ़ें:यूपी में तीन नहीं 10 लाख सेंट्रल फोर्स आएगी, अखिलेश ने भाजपा पर फिर बोला हमला
ये भी पढ़ें:यूपी: ईंट भट्ठे पर हादसा, गड्ढे में डूबकर 3 बच्चों की मौत; योगी ने दौड़ाए अफसर

आरोपी महिला को एक करोड़ रुपये देकर वह कंगाल हो गया और उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि आरटीजीएस द्वारा 10-12 नंबरों पर धनराशि भेजी थी। जिसकी स्लिप और फोन डिटेल्स उसके पास है। पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई। थाना साइबर क्राइम प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।