ruckus erupts over jewelry presented at wedding bride s family holds groom hostage bride sends wedding procession back शादी में चढ़ाए जेवरों पर बवाल, घरातियों ने दूल्हे को बनाया बंधक; दुल्हन ने लौटाई बारात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी में चढ़ाए जेवरों पर बवाल, घरातियों ने दूल्हे को बनाया बंधक; दुल्हन ने लौटाई बारात

मंगलवार रात बारात तय समय पर गांव पहुंची। पूरे रीति-रिवाज के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। मेहमान भोजन कर रहे थे और मंडप में वैवाहिक रस्में चल रही थीं। ‘डाल’ की रस्म के दौरान दूल्हा पक्ष के चढ़ाए गए जेवर जब महिलाओं ने अंदर ले जाकर देखे तो उन्हें नकली होने का शक हुआ। कुछ देर में यह बात पूरे पंडाल में फैल गई।

Wed, 6 May 2026 10:49 PMAjay Singh संवाददाता, अम्बेडकरनगर
share
शादी में चढ़ाए जेवरों पर बवाल, घरातियों ने दूल्हे को बनाया बंधक; दुल्हन ने लौटाई बारात

UP News : उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के कटका थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात आई बारात उस समय विवाद में बदल गई जब शादी की रस्म के दौरान चढ़ाए गए जेवरों और दूल्हे की जाति को लेकर बड़ा खुलासा हो गया। खुशियों के बीच शुरू हुआ विवाह समारोह अचानक आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे में तब्दील हो गया। खर्च की मांग को लेकर घरातियों ने दूल्हे समेत कुछ बारातियों को बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी जबकि दूल्हे का पिता फरार हो गया। दोनों पक्षों के बीच थाने में घंटों चली पंचायत बेनतीजा रही। पुलिस ने लड़का पक्ष के लोगों का शांति भंग में चालान कर दोनों पक्षों को समझने के लिए और समय दे दिया। इस तरह शादी टूट गई और बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई।

कटका थाना क्षेत्र के खानपुर हुसेनाबाद लखनिया निवासी गिरीशचंद्र की पुत्री संगीता की शादी बाराबंकी जनपद के हरख निवासी सूरज निषाद से तय थी। मंगलवार रात बारात तय समय पर गांव पहुंची और पूरे रीति-रिवाज के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। मेहमान भोजन कर रहे थे और मंडप में वैवाहिक रस्में चल रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नियमित मॉनिटरिंग कर 100% पूरा कराये ये काम, सभी DM-कमिश्नर को मुख्य सचिव का आदेश

‘डाल’ की रस्म के दौरान दूल्हा पक्ष के चढ़ाए गए जेवर जब महिलाओं ने अंदर ले जाकर देखे तो उन्हें नकली होने का शक हुआ। कुछ ही देर में यह बात पूरे पंडाल में फैल गई। पुरुषों ने जांच की तो जेवर संदिग्ध पाए गए और यह सोने के नहीं बल्कि मिलावटी थे, जिसके बाद विवाद भड़क उठा। आरोप है कि इसी अफरातफरी में दूल्हे का पिता जेवर लेकर फरार हो गया।

मामला यहीं नहीं थमा , दूल्हे की जाति को लेकर भी सवाल खड़े हो गए। बताया गया कि कथित रूप से जाति छुपाकर रिश्ता तय किया गया था और दूल्हा दूसरी जाति का है, जिससे तनाव और बढ़ गया। आक्रोशित घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया। शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार किया तो बचना मुश्किल, यूपी में नया आदेश जारी
ये भी पढ़ें:अखिलेश ने ममता से मिलने जाने से पहले चढ़ाया UP का सियासी पारा, कहा-2022 में भी..
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में दूध पर बात करते-करते अचानक हुआ बवाल, मंच पर जमकर जूतमपैजार

दोनों पक्षों को थाने ले जाकर देर शाम तक बातचीत कराई गई, जहां अंतत: कोई समझौता नहीं हो सका। थानाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों को सुलह समझौते के लिए और समय दिया गया है। शिकायत के बाद दूल्हा पक्ष पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। घटना के बाद यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।