akhilesh yadav raised the political temperature of up before going to meet mamata banerjee saying in 2022 in up also अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मिलने जाने से पहले चढ़ाया यूपी का सियासी पारा, कहा-2022 में भी..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मिलने जाने से पहले चढ़ाया यूपी का सियासी पारा, कहा-2022 में भी...

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव का हवाला दिया और चुनावी पारदर्शिता पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि यूपी में अयोध्या की हार भाजपा के लिए बड़ी थी। अखिलेश ने कहा कि 10 नंबरी मल्टी लेयर चुनाव माफिया काम कर रहे हैं।

Wed, 6 May 2026 02:35 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मिलने जाने से पहले चढ़ाया यूपी का सियासी पारा, कहा-2022 में भी...

UP Politics : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मिलने जा रहे हैं लेकिन इससे पहले बुधवार दोपहर उन्होंने उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया। अखिलेश ने एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने भाजपा पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो ममता दीदी ने देखा है वह सपा 2022 के चुनाव में कन्नौज की छिबरामऊ सीट पर देख चुकी है। अखिलेश ने भाजपा पर साल 2022 के यूपी विधानसभा के चुनाव परिणामों लेकर सवाल उठाए।

2024 में हुए लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कई बार चर्चा हुई और 2024 के चुनाव में उन्होंने 'करो या मरो' का नारा दिया था। उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया जो रिजल्ट आने तक डटे रहे और कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मजबूती के चलते भाजपा को केंद्र में पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका। उन्होंने यूपी के उपचुनावों में कुंदरकी, मिल्कीपुर और अन्य सीटों पर भाजपा वोटों की डकैती का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि कई जगहों पर लोग रिवॉल्वर के सामने खड़े रहे और उन्होंने ऐसे परिवारों की मदद भी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल की दीदी, तमिलनाडु वाले भैया हाशिए पर गए, अखिलेश यादव पर केशव का तीखा हमला

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव का हवाला दिया और चुनावी पारदर्शिता पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि यूपी में अयोध्या की हार भाजपा के लिए बड़ी थी। अखिलेश यादव ने कहा कि 10 नंबरी मल्टी लेयर चुनाव माफिया काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें कई मीडिया हाउस भी शामिल हैं। कहा कि डेमोक्रेटिक क्राइम गैंग बन गया है। इसमें अधिकारी और मुनाफाखोर धन्नासेठ भी शामिल हैं। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि कई अधिकारी यूपी से तैयार कर बंगाल भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि ये लोग मतगणना नहीं मनगणना कराते हैं अपने हिसाब से। परिणाम क्या आने वाला है, यह पहले ही तय करते हैं। अखिलेश ने मतगणना लाइव किए जाने की मांग भी उठाई।

कोर्ट की प्रोसीडिंग लाइव हो सकती है तो मतगणना क्यों नहीं?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जब कोर्ट की प्रोसीडिंग लाइव हो सकती है तो मतगणना क्यों नहीं? उन्होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट मामले का संज्ञान लेकर बंगाल मतगणना की सीसीटीवी की फुटेज को लेकर उसे सार्वजानिक करे। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि 2022 में यूपी में पुलिसकर्मियों ने ड्रेस बदलकर फर्जी वोट डाले थे। चुनाव में एक जाति के अधिकारियों को लगाया गया था। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा में जब मैं हारा था। सब अधिकारी मुख्यमंत्री के सजातीय थे। अखलेश यादव ने कहा कि भााजपा ने बंगाल में चुनाव को ही बदल दिया। उन्होंने भरोसा जताया 2027 में यूपी में पीडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। कहा कि जनता खुद चुनाव लड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश ने बड़प्पन दिखाया, बृजभूषण शरण सिंह क्यों करने लगे सपा अध्यक्ष की तारीफ?
ये भी पढ़ें:कौन है आईपीएस अजय पाल शर्मा, अखिलेश यादव ने बंगाल का वीडियो जारी कर धमकाया
ये भी पढ़ें:जीरो टॉलरेंस अफसरों पर भी दिखाएं योगी; अजय पाल शर्मा के पीछे पड़े अखिलेश यादव

आई पैक से तोड़ा नाता

प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओ को पीटने मारने का काम कर रही है। वहां ड्राइक्लीनिंग की दुकान है। उन्होंने आरोप लगवाया कि भाजपा ने अपने ही लोगों पर छापे डलवाये थे। अखिलेश यादव ने कहा कि वह बंगाल जाएंगे और ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। इंडिया गठबंधन और सपा का अलायेंस वैसे ही काम करेगा। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि आई-पैक के साथ अब काम नहीं कर पा रहे हैं। फंड की कमी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।