retired deputy sp shoots himself dead blood soaked body found in room in moradabad यूपी : रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को गोली से उड़ाया, कमरे में मिली खून से लथपथ लाश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी : रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को गोली से उड़ाया, कमरे में मिली खून से लथपथ लाश

लखपत सिंह 1995 में रिटायर हुए थे। 27 दिसंबर 2025 को उनकी पत्नी का देहांत हो गया था, जिसके बाद से वह काफी गुमसुम रहने लगे थे। वह घर की पहली मंजिल पर अकेले रहते थे, जबकि उनका बड़ा बेटा सतवीर परिवार के साथ भूतल पर रहता है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रायफल को ठोड़ी के नीचे सटाकर ट्रिगर दबा दिया।

Tue, 19 May 2026 10:50 PMAjay Singh हिटी, छजलैट (मुरादाबाद)
share
यूपी : रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को गोली से उड़ाया, कमरे में मिली खून से लथपथ लाश

UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा में सोमवार रात यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी (डीएसपी) लखपत सिंह (उम्र 89 वर्ष) ने अपनी लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उनका खून से लथपथ शव पहली मंजिल पर स्थित उनके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक वेह पत्नी की मौत के बाद गहरे अवसाद में थे।

परिजनों के मुताबिक, लखपत सिंह 1995 में रिटायर हुए थे। बीते 27 दिसंबर 2025 को उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह काफी गुमसुम और अवसाद (डिप्रेशन) में रहने लगे थे। वह घर की पहली मंजिल पर अकेले रहते थे, जबकि उनका बड़ा बेटा सतवीर परिवार के साथ भूतल पर रहता है। वह निजी टेलीकॉम कंपनी में मैनेजर पद से रिटायर हुआ है। रोजाना की तरह सोमवार को भी लखपत सिंह पहली मंजिल पर अपने कमरे में सोने चले गए। रात किसी समय उन्होंने अपनी लाइसेंसी रायफल को ठोड़ी के नीचे सटाकर ट्रिगर दबा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइमरी में ग्रेच्युटी, PF, पेंशन के क्या हैं नियम? शिक्षामित्र पर HC का आदेश

मंगलवार सुबह जब काफी देर तक लखपत सिंह नीचे नहीं आए, तो बड़े बेटे सतवीर सिंह को चिंता हुई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिस पर सतवीर ने दीवार पर सीढ़ी लगाकर ऊपर जाकर देखा। अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। पिता का शव बेड पर पड़ा था और पास ही रायफल पड़ी थी। सूचना मिलने पर छजलैट पुलिस और फॉरेंसिक फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। रिटायर्ड सीओ के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। छोटा बेटा जगवीर पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर पद से हाल ही में रिटायर हुआ है। वह परिवार के साथ बाहर रहता है। लखपत सिंह की तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी मेरठ और एक की हरिद्वार में हुई है। छजलैट एसओ रमेश सेहरावत ने बताया कि आत्मघाती कदम उठाने का सटीक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन परिजनों ने पत्नी की मौत के बाद मानसिक तनाव की बात कही है। पुलिस ने लाइसेंसी रायफल को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

एक ही गोली में उड़ गया भेजा

मुरादाबाद। रिटायर्ड सीओ लखपत सिंह के शव का मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गले के पास ठोंढ़ी से सटाकर गोली मारने के कारण उनका चेहरा और भेजा उड़ गया। अत्यधिक रक्तस्राव और सिर डैमेज होने के कारण उनकी मौत की पुष्टि हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के स्कूलों में बड़ा अभियान चलाने की तैयारी, कई विभाग मिलकर करेंगे ये बड़ा काम
ये भी पढ़ें:कौन है वो नाबालिग? जिसे यूपी के लड़कों ने कश्मीर में ढूंढकर पुलिस को सौंपा
ये भी पढ़ें:UP के इस शहर को 3 दिन बाद मिलेगा सिक्सलेन फ्लाईओवर, बडे़ इलाके से खत्म होगा जाम

क्या बोली पुलिस

मुरादाबाद के एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि छजलैट के गांव रमपुरा में रह रहे रिटायर्ड डिप्टी एसपी लखपत सिंह की गोली मारकर जान दी है। 89 साल की उम्र में उनका इस तरह आत्मघाती कदम उठाना बहुत दुखद है। उनके परिवार वालों ने बताया कि दिसंबर में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह कुछ अवसाद में रहते थे और लोगों से बहुत कम बात करते थे। आशंका है कि अवासद के कारण ही उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है। छजलैट पुलिस जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।