गुड न्यूज: यूपी के इस शहर को 3 दिन बाद मिलेगा सिक्सलेन फ्लाईओवर, बडे़ इलाके से खत्म होगा जाम
गोरखपुर में लगभग 2600 मीटर लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर के लोर्कापण के बाद परिवहन सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी। यह शहर का सबसे लंबा फ्लाईओवर है। इसमें सिक्सलेन चलने लायक हो गया है, जबकि देवरिया बाईपास मोड़ से उतरने वाले फोरलेन को फ्लाईओवर को जोड़ने का काम चल रहा है।

UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। यहां के लोगों को तीन दिन बाद एक नया फ्लाईओवर मिल जाएगा। इससे शहर के एक बड़े इलाके में जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। नौसड़-ट्रांसपोर्टनगर सिक्सलेन फ्लाईओवर को तीन दिन बाद जनता को समर्पित करने की तैयारी है। उसमें बाद नीचे वाहनों के बीच बार-बार ब्रेक लगाते चलने के बाद लोगों के वाहन फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे। जिला प्रशासन के निर्देश पर सेतु निगम ने फ्लाईओवर के लोकार्पण की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें फ्लाईओवर के नीचे की जा रही चित्रकारी में राष्ट्र, धर्म,विकास एवं संस्कृति की झलक दिखेगी।
शहर में लगभग 2600 मीटर लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर के लोर्कापण के बाद परिवहन सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी। यह शहर का सबसे लंबा फ्लाईओवर है। इसमें सिक्सलेन चलने लायक हो गया है, जबकि देवरिया बाईपास मोड़ से उतरने वाले फोरलेन फ्लाईओवर को जोड़ने का काम किया जा रहा है। सिक्सलेन फ्लाईओवर में बिटुमिन की एक परत और डाली जाएगी तो यह और अच्छा हो जाएगा।
उकेरे जा रहे संतों, प्रमुख स्थानों के चित्र
सेतु निगम ने फ्लाईओवर के नीचे की दीवार पर महायोगी गुरु गोरक्षनाथ मंदिर और नाथ संप्रदाय के गुरुओं के चित्र उकरे जा रहे हैं। इसके साथ ही गीता प्रेस, गीता वाटिका, गोरखपुर रेलवे स्टेशन, बौद़या संग्रहायल, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, चिड़ियाघर, एम्स, गोरखपुर विश्वविद्यालय, आयुष विश्वविद्यालय, तारामंडल, रामगढ़ झील के साथ झांसी की रानी, शहीद अश्फाक उल्लाह खां, राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों में देश की राष्ट्र प्रेम, धर्म, विकास की झलक दिखेगी।
क्या बोले सेतु निगम के अधिकारी
सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि नौसड़़ ट्रांसपोर्टनगर सिक्सलेन फ्लाईओवर में सिक्सलेन तैयार हो गया है। इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। इसी सप्ताह में लोकार्पण होने की संभावना है।




साइन इन