railways provides relief to those planning summer travel summer specials will run on these routes know the schedule यूपी: गर्मी में यात्रा प्लान कर रहे लोगों को रेलवे ने दी राहत, इन रूट्स पर चलेंगी समर स्पेशल; जानें शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: गर्मी में यात्रा प्लान कर रहे लोगों को रेलवे ने दी राहत, इन रूट्स पर चलेंगी समर स्पेशल; जानें शेड्यूल

गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लखनऊ होकर उधना, सूरत और झंझारपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें वापसी में गोरखपुर होते हुए बिहार के जयनगर और मधुबनी भी जाएंगी। इन ट्रेनों में स्लीपर और जनरल के कोच होंगे।

Sun, 10 May 2026 10:47 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी: गर्मी में यात्रा प्लान कर रहे लोगों को रेलवे ने दी राहत, इन रूट्स पर चलेंगी समर स्पेशल; जानें शेड्यूल

Summer Special Trains : गर्मी में यात्रा प्लान कर रहे लोगों को रेलवे ने राहत देने की कोशिश की है। गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने लखनऊ होकर उधना, सूरत और झंझारपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें वापसी में गोरखपुर होते हुए बिहार के जयनगर और मधुबनी भी जाएंगी। इन ट्रेनों में स्लीपर और जनरल के कोच होंगे।

उधना-जयनगर-सूरत 16 से

ट्रेन नंबर 09041 उधना-जयनगर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 16 मई शनिवार को उधना से 23.30 बजे चलेगी। दूसरे दिन सायण, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, कानपुर सेंट्रल, मानक नगर से 21.02 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 21.52 बजे होते हुए तीसरे दिन बस्ती, गोरखपुर,रक्सौल, सीतामढ़ी, सकरी, मधुबनी होते हुए जयनगर 13.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 09042 जयनगर से 11 एवं 18 मई, सोमवार को 15.00 बजे चलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 08.04 बजे, मानक नगर से 08.49 बजे चलकर तीसरे दिन सूरत 07.24 बजे पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के कई शहरों में आतंकियों के निशाने पर अफसर-नेता, ATS कर रही पड़ताल

उधना-मधुबनी-सूरत आज से

ट्रेन नंबर 09045 उधना-मधुबनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 10 और 17 मई रविवार को उधना से 01.30 बजे चलेगी। सायण, भरुच, वडोदरा,रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूण्डला, कानपुर सेंट्रल, मानक नगर से 23.02 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 23.52 बजे चलकर दूसरे दिन गोंडा, बस्ती, गोरखपुर,नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, सकरी से होते हुए मधुबनी 16.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09046 मधुबनी से 11 एवं 18 मई सोमवार को 18.00 बजे चलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 11.49 बजे, मानक नगर से 12.34 बजे खुलते हुए तीसरे दिन सूरत 11.09 बजे पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मदर्स डे पर यूपी में बड़ी वारदात: युवक ने बरसाईं गोलियां; मां और भाई की हत्या
ये भी पढ़ें:यूपी में मुख्तार की पत्नी आफ्शां की तलाश तेज, गाजीपुर और मऊ में ताबड़तोड़ दबिश
ये भी पढ़ें:UP से गुम कारोबारी की दुल्हन, गुरुग्राम में मिली; पास थे 40 लाख के गहने-21 लाख

झंझारपुर-उधना-सूरत 11 से

ट्रेन नंबर 09048 झंझारपुर से 11 और 18 मई सोमवार को 21.00 बजे चलेगी। सकरी, शिशो, दूसरे दिन सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा होते हुए लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 13.19 बजे, मानक नगर से 14.04 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल, टूण्डला, ईदगाह आगरा, बयाना, तीसरे दिन गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर,कोटा, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, भरुच, सायण होते हुए सूरत से 12.39 बजे पहुंचेगी। 09047 उधना-झंझारपुर 10 एवं 17 मई रविवार को उधना से 05.00 बजे चलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए दूसरे मानक नगर से 02.32 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.22 बजे चलकर झंझारपुर 19.00 बजे पहुंचेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।