missing up businessman s bride found in gurugram with jewellery worth rs 40 lakh and cash worth rs 21 lakh यूपी से गुम कारोबारी की दुल्हन, गुरुग्राम में मिली; पास थे 40 लाख के गहने और 21 लाख कैश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी से गुम कारोबारी की दुल्हन, गुरुग्राम में मिली; पास थे 40 लाख के गहने और 21 लाख कैश

पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले ही कारोबारी की शादी वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के बाद से दुल्हन अपने ससुराल में ही थी। इस बीच करीब पांच दिन पहले अचानक गुम हो गई। परिजनों ने देखा कि घर से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के नए गहने, लाखों की नगदी भी गायब है।

Sun, 10 May 2026 09:18 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, वाराणसी
share
यूपी से गुम कारोबारी की दुल्हन, गुरुग्राम में मिली; पास थे 40 लाख के गहने और 21 लाख कैश

UP News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मंडुवाडीह के एक कारोबारी की दुल्हन करीब पांच दिन पहले अचानक गुम हो गई। साथ में 40 लाख के गहने और लाखों नगदी भी ले गई थी। मंडुवाडीह पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू की। अंतत: उसे गुरुग्राम सेक्टर 51 डाउन टाउन पीजी से पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार वह घूमने निकली थी। पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले ही कारोबारी की शादी दशाश्वमेध क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के बाद से दुल्हन अपने ससुराल में ही थी। इस बीच करीब पांच दिन पहले अचानक गुम हो गई। परिजनों ने देखा कि घर से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के नए गहने, लाखों की नगदी भी गायब है। परिजनों ने पहले अपने स्तर से काफी तलाश की। उसके घर के अलावा रिश्तेदारी में ढूंढ़ा, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद मंडुवाडीह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के अलावा सर्विलांस के जरिये दुल्हन को ढूंढ़ना शुरू किया। उसका लोकेशन पहले दिल्ली औऱ फिर गुरुग्राम में मिला। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि उसके पास से पूरे गहने और नगदी बरामद हुई है। विवाहिता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, 13 प्रमुख विभाग अगले 3 महीने में करेंगे बड़ा काम

बरामदगी में मिले गहने, नगदी और आई फोन

सोने के दो कंगन, मंगलसूत्र, ब्रेसलेट, अंगूठियां, चेन, झुमका, चांदी के पायल, बिछिया आदि गहने बरामद किए गए। 21 लाख 27 हजार 600 रुपये नगद और एक आईफोन भी बरामद किया गया।

गुरुग्राम में कमरा ली, निकल गई थी हिमाचल प्रदेश

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दुल्हन ने बीएससी बायोटेक की पढ़ाई की है। उसका कहना था कि पति के पैसे और संपत्ति पर उसका पूरा हक है। वह कई दिन से पति से घूमने के लिए कह रही थी लेकिन वह मान नहीं रहे थे। इसलिए वह बिना बताए ही अपने गहने और नगदी लेकर निकल गई। उप निरीक्षक विवेक यादव ने बताया कि वह वाराणसी से बस से लखनऊ, इसके बाद बस से ही दिल्ली होते हुए गुरुग्राम गई। वहां होटल में कमरा बुक की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP चुनाव से चंद महीने पहले योगी कैबिनेट विस्तार के मायने, BJP की क्या है रणनीति
ये भी पढ़ें:मदर्स डे पर यूपी में बड़ी वारदात: युवक ने बरसाईं गोलियां; मां और भाई की हत्या
ये भी पढ़ें:यूपी: फिर ‘वीरू’ बन गया एक प्रेमी, टॉवर पर चढ़ पुलिस को घंटों किया हलकान

उसी कमरे में अपना सामान रखा और अकेले ही हिमाचल प्रदेश निकल गई। कुल्लू, मनाली और कसौल घूमते हुए वापस गुरुग्राम कमरे पर लौटी थी। उसने बताया कि पति एवं परिजनों से बताती तो उसे बाहर निकलने नहीं दिया जाता, इसलिए उसने ऐसा फैसला लिया। कुछ दिन में वह खुद ही घर लौट आती। पुलिस के अनुसार वह अकेले ही घूमती रही।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।