the search for mukhtar ansari s wife afshan intensified in up with raids being carried out in ghazipur and mau यूपी में मुख्तार की पत्नी आफ्शां की तलाश तेज, गाजीपुर और मऊ में ताबड़तोड़ दबिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में मुख्तार की पत्नी आफ्शां की तलाश तेज, गाजीपुर और मऊ में ताबड़तोड़ दबिश

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अहमद अंसारी और गौस मुइनुद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी से भी कई बिंदुओं पर जानकारी ली। सैदपुर के सिकंदरा गांव में लालजी यादव से भी पुलिस ने जानकारी जुटाई। SP मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि आफ्शां अंसारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Sun, 10 May 2026 09:36 PMAjay Singh हिन्दुस्तान टीम, मऊ/गाजीपुर
share
यूपी में मुख्तार की पत्नी आफ्शां की तलाश तेज, गाजीपुर और मऊ में ताबड़तोड़ दबिश

UP News : माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी और एक लाख रुपये की इनामी आफ्शां अंसारी की तलाश में मऊ और गाजीपुर पुलिस की सात टीमों ने संयुक्त रूप से रविवार को अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस का दावा है कि उन्हें अहम सुराग हाथ लगे हैं। सुबह नौ बजे पुलिस ने मऊ में मिर्जाहादीपुरा स्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी के आवास पर तकरीबन एक घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक यहां कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोपागंज थाना क्षेत्र के लीलारी भरारी निवासी अरविंद कुमार सिंह तथा सरायलखंसी क्षेत्र के उमेश सिंह के घर भी पुलिस धमकी। यहां भी उनसे पूछताछ की गई है।

उधर, गाजीपुर में मोहम्मदाबाद के मंगल बाजार निवासी मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अहमद अंसारी और गौस मुइनुद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी से भी कई बिंदुओं पर जानकारी ली। सैदपुर के सिकंदरा गांव में लालजी यादव से भी पुलिस ने जानकारी जुटाई। एसपी मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि आफ्शां अंसारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गाजीपुर के एसपी डॉ. ईराज राजा ने बताया कि पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। मुख्तार अंसारी की मौत 28 मार्च 2024 को हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP से गुम कारोबारी की दुल्हन, गुरुग्राम में मिली; पास थे 40 लाख के गहने-21 लाख

आफ्शां पर मऊ में चार और गाजीपुर में दर्ज हैं दस केस

माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी और एक लाख रुपये की इनामिया आफ्शां अंसारी की तलाश में पुलिस ने कार्रवाई से मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आफ्शां अंसारी के खिलाफ मऊ जिले में गैंगस्टर समेत चार तथा गाजीपुर में दस मुकदमे दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए मऊ और गाजीपुर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वह पिछले तीन वर्षों से फरार चल रही हैं। एसपी डॉ. ईराज राजा ने बताया कि आईएस-191 गैंग से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, 13 प्रमुख विभाग अगले 3 महीने में करेंगे बड़ा काम
ये भी पढ़ें:UP चुनाव से चंद महीने पहले योगी कैबिनेट विस्तार के मायने, BJP की क्या है रणनीति
ये भी पढ़ें:मदर्स डे पर यूपी में बड़ी वारदात: युवक ने बरसाईं गोलियां; मां और भाई की हत्या

छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आफ्शां अंसारी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई के चलते गैंग से जुड़े कई लोग भूमिगत हो गए हैं, जबकि कुछ अपने ठिकाने बदल रहे हैं। पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।