prateek yadav death news aparna yadav cm yogi adityanath condolence mulayam singh family अपर्णा के पति प्रतीक के निधन से हर कोई सन्न, सीएम योगी, अखिलेश यादव ने जताया गहरा दुख, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपर्णा के पति प्रतीक के निधन से हर कोई सन्न, सीएम योगी, अखिलेश यादव ने जताया गहरा दुख

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे  और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया।

Wed, 13 May 2026 01:59 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
अपर्णा के पति प्रतीक के निधन से हर कोई सन्न, सीएम योगी, अखिलेश यादव ने जताया गहरा दुख

मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के 38 साल की छोटी सी उम्र में ही बुधवार को अचानक निधन से हर कोई सन्न है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम नेताओं ने प्रतीक के निधन पर गहरा दुख जताया है। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स पर प्रतीक के निधन पर दुख जताते हुए उनकी तस्वीर के साथ पोस्ट साझा की है।

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। इससे पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से एक्स पर प्रतीक के निधन पर एक लाइन का मैसेज लिखा गया। सपा के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर लिखा गया कि श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार को बड़ा सदमा

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के प्रिय पुत्र एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्षा श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

लखनऊ से सैफई तक पसरा सन्नाटा

प्रतीक यादव के निधन की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव सैफई पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण अपने चहेते 'नेता जी' के छोटे बेटे के इस तरह अचानक चले जाने से स्तब्ध हैं। लखनऊ में पोस्टमार्टम हाउस से लेकर अपर्णा यादव के आवास पर भी सुबह से ही राजनीति हस्तियों और समर्थकों का तांता लगा हुआ है। परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि प्रतीक भले ही सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वे पारिवारिक आयोजनों और सामाजिक मेल-मिलाप में हमेशा अग्रणी रहते थे। उनके मिलनसार स्वभाव और फिटनेस के प्रति उनके जुनून की चर्चा आज हर जुबान पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपर्णा से अनबन को लेकर चर्चा में आए थे प्रतीक यादव, बाद में कहा- ऑल इज वेल
ये भी पढ़ें:अपर्णा यादव से तलाक लेंगे पति प्रतीक यादव, परिवार तोड़ने समेत कई गंभीर आरोप लगाए
ये भी पढ़ें:प्रतीक पत्नी अपर्णा को नहीं देंगे तलाक! इंस्‍टा पर नई पोस्‍ट कर लिखा- ऑल इज गुड

राजनीतिक दूरियों के बीच एकजुट रहा कुनबा

अपर्णा यादव के भाजपा में जाने के बाद भी पूरा मुलायम परिवार हमेशा खास मौकों पर एकजुट ही रहा है। दुख की इस घड़ी में भी यादव कुनबा एक बार फिर साथ दिखा है। अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव समेत परिवार के सभी सदस्य अपर्णा यादव के आवास पर पहुंच रहे हैं। प्रतीक के निधन को मुलायम सिंह यादव की विरासत के एक महत्वपूर्ण हिस्से का अंत माना जा रहा है। विपक्षी दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में प्रतीक का जाना न केवल परिवार बल्कि उन तमाम युवाओं के लिए भी क्षति है, जो उन्हें अपना आदर्श मानते थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।