Prateek Yadav will not divorce his wife Aparna yadav! In a new post on Instagram, he wrote All is good प्रतीक यादव पत्नी अपर्णा को नहीं देंगे तलाक! इंस्‍टा पर नई पोस्‍ट कर लिखा- ऑल इज गुड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रतीक यादव पत्नी अपर्णा को नहीं देंगे तलाक! इंस्‍टा पर नई पोस्‍ट कर लिखा- ऑल इज गुड

प्रतीक यादव ने अपनी भाजपा नेत्री पत्नी अपर्णा यादव से तलाक की चर्चाओं पर यू-टर्न ले लिया है। प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ऑल इज गुड और साथ ही कैप्शन में यह भी जोड़ा कि हम चैंपियनों का परिवार हैं।

Wed, 28 Jan 2026 03:56 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रतीक यादव पत्नी अपर्णा को नहीं देंगे तलाक! इंस्‍टा पर नई पोस्‍ट कर लिखा- ऑल इज गुड

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे प्रतीक यादव ने अपनी भाजपा नेत्री पत्नी अपर्णा यादव से तलाक की चर्चाओं पर यू-टर्न ले लिया है। हाल ही में तलाक की अटकलों के बीच प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट साझा किया है, जिससे साफ हो गया है कि उनके और अपर्णा यादव के बीच अब सबकुछ ठीक है।

प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा किऑल इज गुड” और साथ ही कैप्शन में यह भी जोड़ा कि हम चैंपियनों का परिवार हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही तलाक की चर्चाओं पर विराम लग गया है। प्रतीक के इस संदेश को दोनों के रिश्ते में आई खटास खत्म होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच तलाक की खबरें तेजी से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में फैल रही थीं। इन अटकलों ने इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ लिया था क्योंकि दोनों अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े हैं। जहां अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं, वहीं प्रतीक यादव समाजवादी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

हालांकि, अब प्रतीक यादव के ताजा पोस्ट ने साफ कर दिया है कि दंपती के बीच किसी तरह का तलाक नहीं होने जा रहा है। तस्वीर में दोनों साथ नजर आ रहे हैं और माहौल पूरी तरह सकारात्मक दिख रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।