police officers will attend every wedding ssp orders in gorakhpur know purpose घराती-बारातियों के साथ अब पुलिसवाले भी होंगे शादी के जश्न में शामिल, SSP का आदेश; ये है मकसद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घराती-बारातियों के साथ अब पुलिसवाले भी होंगे शादी के जश्न में शामिल, SSP का आदेश; ये है मकसद

शादियों में मेहमानों की भीड़भाड़ के बीच मौके का फायदा उठाकर कोई अपराधी या अराजक तत्व अपना खेल न खेल जाए इसके लिए गोरखपुर के एसएसपी डॉ.कौस्तुभ ने कुछ अलग तरह का आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक अब बीट अधिकारी अपने क्षेत्र में होने वाली शादियों में जाएंगे। वहां रहकर ऐसे तत्वों पर नजर रखेंगे।

Wed, 29 April 2026 07:14 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
घराती-बारातियों के साथ अब पुलिसवाले भी होंगे शादी के जश्न में शामिल, SSP का आदेश; ये है मकसद

Gorakhpur News : शादियों का सीजन चल रहा है। चारों तरफ जश्न का माहौल है। दूल्हा पक्ष हो या दुल्हन की तरफ के लोग, घर में शादी हो तो हर कोई उल्लसित नज़र आता है। अब उल्लास और हंसी-खुशी के इस माहौल में बारातियों-घरातियों के साथ इलाके के पुलिसवाले भी शामिल होंगे। गांव से लेकर शहर तक में होने वाले शादी समारोहो में पुलिस शामिल होगी। बीट पुलिस अधिकारी हर शादी में जाएंगे और वहीं खाना खाएंगे। इसके पीछे का मकसद है कि पुलिसवाले शादी में सिर्फ आएं-जाएं नहीं, बल्कि कुछ समय वहां पर बिताएं भी, ताकि अपराधों पर अंकुश लग सके। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने इस संबंध में आदेश जारी कर इसकी जिम्मेदारी सीओ को सौंपी है।

गोरखपुर में शादी समारोह में कई घटनाएं सामने आई हैं। कौड़ीराम में हर्ष फायरिंग में एक शख्स की जान गई थी तो अभी शाहपुर में डीजे पर पसंदीदा गाना न बजाने पर जमकर मारपीट हुई। आसपास के जिलों में भी इस तरह की कुछ वारदातें सामने आई हैं। इसे देखते हुए एसएसपी ने पुलिस की सक्रियता को बढ़ाकर उसे शादी समारोह तक पहुंचा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैबिनेट मंत्री की भतीजी से शादी से पहले दारोगा के साथ कांड, रिश्वत लेते गिरफ्तार

उनका मानना है कि पुलिस सड़क पर मौजूद रहती है, लेकिन आए दिन विवाद अंदर शादी में हो जा रहा है। अगर पुलिस वहां पर रहेगी तो असलहों से लेकर अन्य विवाद पर उसकी नजर रहेगी और समय रहते अपराध रोका जा सकता है। हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। पुलिसवाले रहेंगे तो कोई असलहा लहराने और हवा में गोलियां चलाने की हिमाकत तो नहीं ही करेगा।

इसके अलावा पुलिसकर्मी डीजे संचालकों और आयोजकों को निर्धारित सीमा में ही आवाज रखने के लिए जागरूक करेंगे। ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसी को अनावश्यक असुविधा न हो। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। जानकारों का कहना है कि शादी समारोहों में पुलिसवालों की मौजूदगी से बहुत सी अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इससे मौके का फायदा उठाकर भीड़-भाड़ में घुसकर छेड़छाड़ या चोरी करने वालों की भी हिम्मत नहीं पड़ेगी। पुलिस की इस तरह की सक्रियता का काफी अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, बारात में बिहार से यूपी आए 3 की दर्दनाक मौत
ये भी पढ़ें:जुड़वा बेटियों के बाद दूधमुंहा बेटा, एक और पिता बना कसाई; गला दबा मासूम की हत्या
ये भी पढ़ें:यूपी चुनाव को प्रभावित करने की रची जा रही साजिश, स्लीपर सेल तैयार कर रहे आतंकी

क्या बोले एसएसपी

गोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि शादी समारोह में कई घटनाएं सामने आई है। आमतौर पर छोटे विवाद बड़ा रूप ले लेते हैं। इसे देखते हुए पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह अपने इलाके में होने वाले शादी समारोह में शामिल हों ताकि उनकी नजर बनी रहे और छोटे अपराध को बड़ा होने से पहले ही रोक सकें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।