after twin daughters and a baby son another father in up becomes a butcher strangles innocent child to death जुड़वा बेटियों के बाद दूधमुंहा बेटा, यूपी में एक और पिता बना कसाई; गला दबाकर मासूम को मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जुड़वा बेटियों के बाद दूधमुंहा बेटा, यूपी में एक और पिता बना कसाई; गला दबाकर मासूम को मार डाला

यूपी में पिछले दिनों कानपुर के एक दवा कारोबारी ने 11 साल की अपनी जुड़वा बेटियों को गला रेतकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। अब कुशीनगर में एक पिता ने अपने दूधमुंहे बेटे को गला दबाकर मार डाला। पति-पत्नी के झगड़े में मासूम बच्चों की बलि चढ़ने का सिलसिला सा चल पड़ा है।

Tue, 28 April 2026 02:44 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान, संवाददाता, कुशीनगर
share
जुड़वा बेटियों के बाद दूधमुंहा बेटा, यूपी में एक और पिता बना कसाई; गला दबाकर मासूम को मार डाला

UP News : अभी हाल ही में और के कानपुर में एक पिता ने 11 साल की अपनी जुड़वा बेटियों को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था। अब ऐसी ही एक खबर कुशीनगर से आई है। यहां एक पिता पर अपने दूधमुंहे बेटे को मौत के घाट उतारने और फरार हो जाने का आरोप लगा है। बच्चे की मां का कहना है कि रात में पति और उसके बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद सब सो गए। पत्नी ने आरोप लगाया कि रात में किसी वक्त पति ने बेटे को गला दबाकर मार डाला। मासूम बेटे की हत्या के बाद वह फरार हो गया। सुबह वह जब नींद से जागी तो बेटे को मरा पाकर सन्न रह गई। उसने रोते-बिलखते पति को फोन किया तो उसने खुद के गोरखपुर पहुंचने की बात बताई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया।

मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र के गांव जवहीं नरेन्द्र की रहने वाली रेशमी खातून पुत्री नूरमुहम्मद की शादी चार साल पहले हरदोई जिले के नगर पालिका हरदोई निवासी सलमान पुत्र रज़ाक से हुई थी। एक महीने पहले रेशमी खातून अपने मायके चली आई। उसका छह महीने का दुधमुंहा बेटा जीशान भी उसके साथ था। पत्नी-बेटे के साथ पति भी हरदोई से जवही नरेंद्र गांव आ गया था। वह परिवार के साथ ही रहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दवा कारोबारी ने बेटियों का गला रेता, बगल के कमरे में सो रही थी पत्नी और बेटा

पति-पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा

गांववालों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बहाने अक्सर कहासुनी होती रहती थी। सोमवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि झगड़ा करने के बाद सभी एक ही बिस्तर पर सो गए थे। मंगलवार की भोर में पत्नी नींद से जागी तो देखा कि पति बिस्तर से गायब है। उसने बेटे को देखा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। सांसें थमी हुई थीं। मां ने घबराकर बेटे को उठाने की कोशिश की लेकिन ऐसा करते ही उसे बेटे की मौत हो जाने का अहसास हो गया। मासूम के गले पर कसे जाने का निशान था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुड़वा बेटियों के कत्ल के बाद 2 बार किचन में गया; गला दबाते भी दिखा पिता
ये भी पढ़ें:जुड़वा बेटियों पर जान छिड़कता था कत्ल का आरोपी पिता, हत्या की गुत्थी अब भी उलझी
ये भी पढ़ें:‘जो किया वो भुगतो’, जुड़वा बेटियों के कातिल से पिता-बड़े भाई ने मुंह मोड़ा

अपने दुधमुंहे बेटे को मृत देख मां चिल्लाने लगी। उसने किसी तरह खुद पर काबू पाया और पति को फोन किया। पति ने उसे खुद के गोरखपुर पहुंचने की बात कही। पत्नी का आरोप है कि बच्चे की गला दबा कर हत्या की गई है। उसने पति को ही इसके लिए आरोपित किया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।