police encounter early morning in gorakhpur two criminals from saharanpur shot in the leg they had robbed a teenager वेस्ट यूपी के दो बदमाशों से गोरखपुर में यूपी पुलिस का एनकाउंटर, भोर में तड़तड़ाई गोलियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वेस्ट यूपी के दो बदमाशों से गोरखपुर में यूपी पुलिस का एनकाउंटर, भोर में तड़तड़ाई गोलियां

इस एनकाउंटर के साथ ही गोरखपुर पुलिस ने गोला कस्बे में एक ज्वेलर्स की दुकान पर किशोरी से हुई आभूषणों की लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस को इस लूटकांड में शामिल अपराधियों की तलाश थी। इसी दौरान मुखबिर के जरिए सहारनपुर के इन दोनों बदमाशों के बारे में सुराग मिला।

Wed, 29 April 2026 12:15 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
वेस्ट यूपी के दो बदमाशों से गोरखपुर में यूपी पुलिस का एनकाउंटर, भोर में तड़तड़ाई गोलियां

UP Police Encounter : उत्तर प्रदेश पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस अलग-अलग जिलों में अपराधियों से मोर्चा ले रही है। लगभग रोज ही प्रदेश में कहीं न कहीं से पुलिस मुठभेड़ की खबर आ ही जाती है। इसी क्रम में बुधवार को तड़के प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस का मुकाबला पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) के अपराधियों से हो गया। सहारनपुर के दो बदमाशों से हुए इस एनकाउंटर में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बदमाशों के तीन अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस एनकाउंटर के साथ ही पुलिस ने गोरखपुर के गोला कस्बे में एक ज्वेलर्स की दुकान पर किशोरी से हुई आभूषणों की लूट की घटना का खुलासा भी कर दिया है। पुलिस के मुताबिक उसे इस लूटकांड में शामिल अपराधियों की तलाश थी। इसी दौरान मुखबिर के जरिए सहारनपुर के इन दोनों बदमाशों के बारे में सुराग मिला। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार तड़के गोला स्थित चीनी मिल के पास घेराबंदी की। पुलिस को बदमाश दिखे तो इनकी घेराबंदी की गई। पुलिस ने बदमाशों से सरेंडर करने को कहा लेकिन उन्होंने सरेंडर करने की बजाए फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: घूसखोरों की शामत, 10 हजार लेते दरोगा, 50 हजार लेता यूनिवर्सिटी क्लर्क अरेस्ट

बदमाशों के गिरते ही पुलिस उनके पास पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेने के बाद दोनों को अस्पताल भेजा गया। इन बदमाशों के तीन अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे किया था लूटकांड

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर गोरखपुर के गोला कस्बे में देवांश स्वर्णकला केंद्र ज्वेलर्स पर हुई लूट की वारदात में यही आरोपी शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था कि बदमाश बिना नंबर की बाइक से कस्बे में दाखिल हुए। उन्होंने वाहन दूर खड़ा कर पैदल दुकानों की रेकी की और करीब 2:20 बजे दुकान पर पहुंचकर किशोरी को बातों में उलझाकर आभूषण लेकर फरार हो गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के विश्वविद्यालयों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, राज्यपाल सचिवालय ने दी मंजूरी
ये भी पढ़ें:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, बारात में बिहार से यूपी आए 3 की दर्दनाक मौत
ये भी पढ़ें:जुड़वा बेटियों के बाद दूधमुंहा बेटा, एक और पिता बना कसाई; गला दबा मासूम की हत्या

घटना के दौरान साहस दिखाते हुए किशोरी अमृता वर्मा ने आरोपियों का मुकाबला किया, जिसमें धक्का-मुक्की के दौरान वह गिरकर घायल हो गईं और उनके हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए अगले दिन परीक्षा भी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुठभेड़ के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

लूट कांड में अब तक पकड़े गए बदमाश

1. रेहान पुत्र यूसुफ अली ग्राम देवबंद (गांधी कॉलोनी) थाना देवबंद सहारनपुर

2.मेहंदी हसन पुत्र सलीम अली पता उपरोक्त

3.अफज़ल अली पुत्र यूसुफ अली, निवासी परमपुरा( मेहंदी हसन चौक) जनपद मुजफ्फरनगर

4. ⁠मुस्तफा पुत्र जाकिर हुसैन उम्र करीब 32 वर्ष निवासी देवबंद थाना देवबंद जिला सहारनपुर

5. ⁠साग़िर अली पुत्र जाकिर हुसैन उम्र करीब 40 वर्ष निवासी देवबंद थाना देवबंद जिला सहारनपुर

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।