notices will be issued to overloaded transformers in up action will be taken based on consumption plan to prevent power यूपी में ओवर लोड ट्रांसफॉर्मरों पर नोटिस लगेगी, खपत देख होगा ऐक्शन: बिजली चोरी रोकने का बना प्लान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में ओवर लोड ट्रांसफॉर्मरों पर नोटिस लगेगी, खपत देख होगा ऐक्शन: बिजली चोरी रोकने का बना प्लान

ओवर लोडेड ट्रांसफॉर्मरों पर साइन बोर्ड लगा कर उपभोक्ताओं को ओवर लोडिंग के बारे में सही जानकारी दी जाएगी। उपभोक्ताओं को बताया जाएगा कि ट्रांसफॉर्मर पर संयोजित भार कितना है और वास्तविक लोड क्या है। इससे स्थानीय उपभोक्ता से चोरी रोकने के लिए सहयोग मांगा जाएगा।

Tue, 26 May 2026 09:23 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में ओवर लोड ट्रांसफॉर्मरों पर नोटिस लगेगी, खपत देख होगा ऐक्शन: बिजली चोरी रोकने का बना प्लान

UP News : पावर कॉरपोरेशन ने ओवर लोडिंग को बिजली संकट की सबसे बड़ी वजह मानते हुए, बिजली चोरी पर जनता से सहयोग मांगने की योजना तैयार की है। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने मंगलवार को आदेश दिए हैं कि सभी ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों पर नोटिस चस्पा की जाए। उपभोक्ताओं से बिजली चोरी रोकने में सहयोग मांगा जाएगा।

डॉ. गोयल ने मंगलवार को कहा कि जहां बार-बार ट्रांसफॉर्मर फुंकने या आपूर्ति बाधित होने की समस्या है, वहां संयोजित भार और वास्तविक लोड में काफी अंतर रहता है। इससे ही आपूर्ति के उपकरण क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और आपूर्ति प्रभावित होती है। ओवर लोडेड ट्रांसफॉर्मरों पर साइन बोर्ड लगा कर उपभोक्ताओं को ओवर लोडिंग के बारे में सही जानकारी दी जाएगी। उपभोक्ताओं को बताया जाएगा कि ट्रांसफॉर्मर पर संयोजित भार कितना है और वास्तविक लोड क्या है। ऐसी स्थिति में बिजली चोरी की संभावना ज्यादा रहती है। इससे स्थानीय उपभोक्ता से चोरी रोकने के लिए सहयोग मांगा जाएगा। जनता से बताया जाएगा कि बिजली चोरी की वजह से ही लोड बढ़ रहा है और जो लोग सही तय लोड का ही इस्तेमाल कानूनी तौर पर कर रहे हैं, उनकी बत्ती गुल हो जा रही। डॉ. गोयल ने नोटिस चस्पा करके जनता से सहयोग मांगने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के आदेश सभी अधिकारियों को दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के इस जिले में बिजली विभाग-विजिलेंस ने बनाया प्लान, घर-घर चलेगा चेकिंग अभियान

उन्नाव के अधीक्षण अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि

उन्नाव के अधीक्षण अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। उन्होंने बदले गए ट्रांसफॉर्मर में तेल न होने की जानकारी के बारे में सही तथ्य नहीं प्रस्तुत किए थे। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए यह फैसला लिया गया है।

अभी बिजली की मांग और बढ़ने की संभावना

डॉ. गोयल ने कहा कि 24 मई को अधिकतम बिजली आपूर्ति का नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। अभी इस मांग में और भी इजाफा होगा। भीषण गर्मी पड़ रही है, इसलिए सभी को निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति की जाए। उपकेंद्रों और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग की जाए। रात में जहां एकाएक लोड बढ़ रहा है, वहां बिजली चोरी की जांच की जाए। आंधी की वजह से अगर कहीं बिजली सप्लाई बाधित है तो उसे फौरन ठीक करवाया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: खुद को ऋतिक बता कैफ ने लड़की से बनाए शारीरिक संबंध, बुला लिया कंबोडिया
ये भी पढ़ें:UP पुलिस के 29 PPS अफसरों के लिए गुड न्यूज, जल्द बनेंगे IPS ; 2 ASP के ट्रांसफर
ये भी पढ़ें:यूपी में एक और पत्नी ने की पति की हत्या, भाई-भतीजे के साथ मिल मौत के घाट उतारा

एक बिलिंग एजेंसी को नोटिस जारी

पावर कॉरपोरेशन एमडी नितीश कुमार के आदेश पर बिलिंग कार्यों में लापरवाही व खराब प्रदर्शन के कारण मैर्सस टेरा सॉफ्ट को नोटिस जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सभी को सही बिल मिले, यह बिलिंग एजेंसियों की जिम्मेदारी है। बिलिंग एजेंसियां अपने अनुबंध की शर्तों के मुताबिक क्षेत्रों में पर्याप्त मानव संसाधन तैनात करें। जहां एजेंसियों ने ऐसा नहीं किया है, उन्हें नोटिस दी जाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।