यूपी: खुद को ऋतिक बता कैफ ने लड़की से बनाए शारीरिक संबंध, बुला लिया कंबोडिया
बिजनौर में महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया मोहम्मद कैफ उर्फ ऋतिक ने पहचान छुपाकर उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि उसने ऋतिक नाम बताकर परिचय दिया और शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने षड्यंत्र में शामिल आरोपी के साथी जीशान को गिरफ्तार कर लिया।

UP News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाने और विदेश बुलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी विदेश में बताया जा रहा है। पुलिस उसका लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
कोतवाली देहात पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर रेहरा निवासी मोहम्मद कैफ उर्फ ऋतिक ने पहचान छुपाकर उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि उसने ऋतिक नाम बताकर परिचय दिया और शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस ने षड्यंत्र में शामिल आरोपी के साथी जीशान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली देहात थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद कैफ फिलहाल विदेश में है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
गुरुग्राम में हुई थी दोनों की मुलाकात
बताया गया कि पीड़िता गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में नौकरी करती थी। वहीं आरोपी भी कार्यरत था और उसने अपना नाम ऋतिक बताया था। कुछ समय बाद आरोपी नौकरी के सिलसिले में कंबोडिया चला गया। आरोप है कि कैफ ने युवती को भी कंबोडिया बुला लिया। युवती, आरोपी के साथी जीशान निवासी दारानगर गंज थाना कोतवाली शहर के साथ कंबोडिया गई थी।
कंबोडिया पहुंचने पर खुला राज
पीड़िता को कंबोडिया पहुंचने के बाद पता चला कि जिसे वह ऋतिक समझ रही थी उसका असली नाम कैफ है। इसके बाद युवती भारत लौट आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी।




साइन इन