good news for these 29 pps officers of up police they will soon become ips officers 2 asps transferred यूपी पुलिस के इन 29 PPS अधिकारियों के लिए गुड न्यूज, जल्द बनेंगे IPS ; 2 ASP के ट्रांसफर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस के इन 29 PPS अधिकारियों के लिए गुड न्यूज, जल्द बनेंगे IPS ; 2 ASP के ट्रांसफर

पीपीएस से आईपीएस संवर्ग में प्रमोशन के लिए 29 पद खाली हैं। बीते दिनों इन पदों पर प्रोन्नति का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। एक अधिकारी के अनुसार, रिक्त पदों की तुलना में वरिष्ठता क्रम में अधिकारियों के नाम बढ़ा कर भेजे गए हैं। अगले महीने विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हो सकती है।

Mon, 25 May 2026 10:21 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी पुलिस के इन 29 PPS अधिकारियों के लिए गुड न्यूज, जल्द बनेंगे IPS ; 2 ASP के ट्रांसफर

UP News : यूपी पुलिस को जल्द 29 और आईपीएस अधिकारी मिलेंगे। पीपीएस संवर्ग से आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, 1998, 1999 और 2000 बैच के पीपीएस अधिकारियों की आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति होनी है। हालांकि इनमें दो अधिकारी ऐसे हैं, जिनका लिफाफा पहले से बंद चल रहा है। ऐसे में डीपीसी में 27 अधिकारियों के नामों पर मुहर लग सकती है।

पीपीएस से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए 29 पद रिक्त हैं। बीते दिनों इन पदों पर प्रोन्नति का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। एक अधिकारी के अनुसार, रिक्त पदों की तुलना में वरिष्ठता क्रम में अधिकारियों के नाम बढ़ा कर भेजे गए हैं। अगले माह विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हो सकती है। प्रस्ताव में 2001 के कई पीपीएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिपं अध्यक्ष-ब्लॉक प्रमुखों को उम्मीद

पीपीएस अधिकारियों में वरिष्ठता क्रम में 1998 बैच के शोएब इकबाल और सत्यपाल सिंह, 1999 बैच के राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, दीपिका अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, बंशराज सिंह यादव, डा. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी तथा 2000 बैच के राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रताप सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डा. अरविंद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, विनय चंद्रा, राजेश कुमार भारतीय, शुभ्रा भास्कर और प्रवीण सिंह चौहान के नाम शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में एक और पत्नी ने की पति की हत्या, भाई-भतीजे के साथ मिल मौत के घाट उतारा
ये भी पढ़ें:UP में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 12 लोग डूबे; 5 की मौत
ये भी पढ़ें:UP में जब तक पंचायत चुनाव नहीं, तब तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक; CM योगी की मंजूरी

दो एएसपी के ट्रांसफर

इस बीच योगी सरकार ने दो अपर पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर कर दिए हैं। अयोध्या के अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) बलरामाचारी दुबे को यूपी-112 लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर नई तैनाती मिली है। वहीं पीएसी मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक रहे विजय शंकर मिश्र को अयोध्या में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।