another wife in up brutally murdered her husband with the help of brother and nephew यूपी में एक और पत्नी ने की पति की हत्या, भाई-भतीजे के साथ मिल बेरहमी से मौत के घाट उतारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में एक और पत्नी ने की पति की हत्या, भाई-भतीजे के साथ मिल बेरहमी से मौत के घाट उतारा

मुकेश सिंह सोमवार की दोपहर को कहीं से घर लौटे थे। उनका किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद मुकेश ने किसी डंडे से पत्नी पर हमला बोल दिया। इसके बाद पत्नी ने अपने भाई और भतीजे को बुला लिया। दोनों के साथ मारपीट होने लगी।

Mon, 25 May 2026 09:03 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
यूपी में एक और पत्नी ने की पति की हत्या, भाई-भतीजे के साथ मिल बेरहमी से मौत के घाट उतारा

UP News : उत्तर प्रदेश में एक और पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना, देवरिया की है। महिला ने अपने भाई और भतीजे के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के हाथों पति की सनसनीखेज हत्या की खबर से सनसनी फैल गई है। एएसपी, सीओ सहित तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी, साले और साले के बेटे को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया के विशुनपुर कला गांव के टोला महुआबारी रहने वाले मुकेश सिंह (उम्र 40 वर्ष) सोमवार की दोपहर को कहीं से घर लौटे। उनका किसी बात को लेकर अपनी पत्नी संगम देवी से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद मुकेश ने किसी डंडे से पत्नी पर हमला बोल दिया। इसके बाद पत्नी ने अपने भाई और भतीजे को बुला लिया। दोनों के साथ मारपीट होने लगी। आरोप है कि मारपीट के दौरान पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों ने मुकेश सिंह के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में जब तक पंचायत चुनाव नहीं, तब तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक; CM योगी की मंजूरी

जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गए। कुछ देर बाद उपचार के लिए उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी, साले और साले के बेटे के द्वारा युवक की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी गांव पहुंच गए। उन्होंने घटना की जांच की। पत्नी का आरोप था कि वह शराब की नशे में आए और विवाद करने लगे। इस बीच मारपीट हो गई और वह घायल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP : बाहुबलियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, इस जिले में 185 दागियों के पास असलहे
ये भी पढ़ें:यूपी : कैदी को परिवार की जनगणना में नहीं करना होगा शामिल, यहां की जाएगी गिनती
ये भी पढ़ें:UP में फिर एनकाउंटर : 18 महिलाओं से लूटने वाले 2 इनामी बदमाश ढेर; 2 सिपाही घायल

क्या बोली पुलिस

सलेमपुर के सीओ मनोज कुमार ने कहा कि किसी बात लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद महिला अपने मायके पक्ष से भाई और भाई के बेटे को बुला लिया। मारपीट में युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही कार्रवाई कर दी जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।