mhn clubs will be formed in schools from sixth to eighth grade in up providing great help to girl students यूपी के छठवीं से आठवीं तक स्कूलों में बनेंगे MHN क्लब, छात्राओं को मिलेगी बड़ी मदद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के छठवीं से आठवीं तक स्कूलों में बनेंगे MHN क्लब, छात्राओं को मिलेगी बड़ी मदद

स्कूलों में पैड बैंक की भी स्थापना की जाएगी। इससे छात्राएं आपात स्थित में पैड का उपयोग कर सकेंगे। स्कूलों में छात्राओं की संख्या के अनुसार पर्याप्त संख्या में सेनेटरी पैड, इनर वियर, स्पेयर स्कूल यूनीफॉर्म, स्पेयर डिस्पोजेबल बैग और अन्य सामग्री रहेंगी। पोषण परामर्श भी दिया जाएगा।

Tue, 26 May 2026 09:49 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी के छठवीं से आठवीं तक स्कूलों में बनेंगे MHN क्लब, छात्राओं को मिलेगी बड़ी मदद

UP News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं को पीरियड्स के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके तहत ऐसे सभी स्कूलों में एक महावारी स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएन) क्लब का गठन किया जाएगा। हर क्लब में 10 से 12 छात्राओं का समूह होगा जो जागरूकता फैलाएगा। इससे छात्राओं को बड़ी मदद मिलेगी। पीरियड्स के दौरान उन्हें किसी किस्म की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। गंदगी के चलते होने वाली बीमारियों से भी राहत मिलेगी।

अपर मुख्य सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर स्कूलों में यह क्लब गठित किए कर छात्राओं के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी। महावारी के दौरान किस तरह स्वच्छता रखनी है और स्वास्थ्य का किस तरह ख्याल रखना है, इसकी जानकारी इन्हें दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओवर लोड ट्रांसफॉर्मरों पर नोटिस लगेगी, खपत देख ऐक्शन: बिजली चोरी रोकने का प्लान

क्लब का गठन स्कूलों में मीना मंच की सुगमकर्ता करेंगी। महीने में एक बार डॉक्टर व एएनएम के साथ एमएचएम संवाद का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से भ्रांतियां दूर की जाएंगी। माताओं को भी इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा।

पैड बैंक की स्थापना की जाएगी, जिससे छात्राएं आपात स्थित में पैड का उपयोग कर सकेंगे। स्कूलों में छात्राओं की संख्या के अनुसार पर्याप्त संख्या में सेनेटरी पैड, इनर वियर, स्पेयर स्कूल यूनीफॉर्म, स्पेयर डिस्पोजेबल बैग व अन्य सामग्री रहेंगी। पोषण परामर्श भी दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के इस जिले में बिजली विभाग-विजिलेंस ने बनाया प्लान, घर-घर चलेगा चेकिंग अभियान
ये भी पढ़ें:यूपी: खुद को ऋतिक बता कैफ ने लड़की से बनाए शारीरिक संबंध, बुला लिया कंबोडिया
ये भी पढ़ें:UP पुलिस के 29 PPS अफसरों के लिए गुड न्यूज, जल्द बनेंगे IPS ; 2 ASP के ट्रांसफर

एमएचएम कॉर्नर और दीवार पत्रिका की व्यवस्था होगी। जहां पर महावारी के समय क्या ध्यान रखें, इसकी जानकारी दी जाएगी। जुलाई से लेकर अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा स्कूलों में गतिविधियों की निगरानी करेंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।