mastermind of city forest incident hamirpur against a young woman main accused murdered deadbody found in room युवती के साथ हैवानियत वाले बहुचर्चित सिटी फॉरेस्ट कांड के सरगना की हत्या, कमरे में मिली लाश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

युवती के साथ हैवानियत वाले बहुचर्चित सिटी फॉरेस्ट कांड के सरगना की हत्या, कमरे में मिली लाश

वीडियो में अधेड़ उम्र का कन्हैया करीब आधा दर्जन से अधिक अपने साथियों के साथ एक युवती के साथ हैवानियत करते हुए दिखाई दिया। युवती इनसे रहम की भीख मांगती रही। इसके बाद भी दरिंदे नहीं पसीजे और मारपीट कर दरिंदगी को अंजाम दे डाला। पुलिस एक्शन में आई और एक-एक व्यक्ति की शिनाख्त करते हुए धरपकड़ शुरू की गई।

Tue, 7 April 2026 07:30 PMAjay Singh संवाददाता, हमीरपुर
share
युवती के साथ हैवानियत वाले बहुचर्चित सिटी फॉरेस्ट कांड के सरगना की हत्या, कमरे में मिली लाश

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर शहर के बहुचर्चित सिटी फॉरेस्ट कांड के सरगना होने के आरोपी की कानपुर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह सदर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी था। दो अप्रैल को उसका शव चकेरी थानाक्षेत्र में एक किराए के कमरे में बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या गला घोंटकर किए जाने की पुष्टि हुई। उधर सोमवार देर रात कानपुर की चकेरी पुलिस मृतक की पत्नी को उठा ले गई। इस दौरान पुलिस ने घर की भी तलाशी ली। पुलिस इस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है। बता दें कि सिटी फॉरेस्ट कांड ने लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया था।

शहर के कालपी चौराहा गौरा देवी इलाके का निवासी कन्हैया शर्मा अगस्त 2022 को तब चर्चा में आया जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में कथित तौर पर अधेड़ उम्र का कन्हैया करीब आधा दर्जन से अधिक अपने साथियों के साथ एक युवती के साथ हैवानियत करते हुए दिखाई दिया था। युवती इनसे रहम की भीख मांगती रही। इसके बाद भी दरिंदे नहीं पसीजे और मारपीट कर दरिंदगी को अंजाम दे डाला। वायरल वीडियो के बाद पुलिस एक्शन में आई और एक-एक व्यक्ति की शिनाख्त करते हुए सभी की धरपकड़ शुरू की गई। कुल छह लोगों के नाम सामने आए थे। इनमें दो नाबालिग थे। आरोप है कि इन सब दरिंदों का लीडर कन्हैया शर्मा था। गिरफ्तार होने के बाद कन्हैया शर्मा को मामले में सजा भी हुई थी। जमानत पर छूटने के बाद इसे जिला बदर कर दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 साल की लड़की को झांसा दे सैलून कर्मचारी ने किया रेप, दोस्त ने भी बनाए संबंध

गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंडवा ली थीं भौंहे और मूछें

पुलिस के मुताबिक कन्हैया बेहद शातिर किस्म का अपराधी था। वह सिटी फॉरेस्ट में अपने गैंग के साथ जोड़ों पर नजर रखता था। फिर उन्हें पकड़कर पीटना और उनसे वसूली करना इसका काम था। इससे पहले भी कई जोड़े इसके शिकार हुए थे। वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस इसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी, तब इसने सिर के बाल, मूंछे और यहां तक कि भौंहे तक मुंडवा ली थीं ताकि इसकी पहचान न हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दादा का अधेड़ दोस्त ने नाबालिग लड़की से किया रेप, एक साल से कर रहा था शोषण
ये भी पढ़ें:चाची पर खराब हुई भतीजे की नीयत, दोपहर में चुपके से घर में घुसकर किया रेप
ये भी पढ़ें:प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका को बेहोश कर शिक्षक ने किया रेप, कई बार वसूले रुपए

क्या था सिटी फॉरेस्ट कांड?

18 अगस्त 2022 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया। यह वीडियो शहर के सिटी फॉरेस्ट इलाके का था, जहां दरिंदों के झुंड में घिरी एक युवती संग हैवानियत हो रही थी। कोई उसके कपड़े फाड़ रहा था तो कोई उसके बदन को नोच-खसोट रहा था। उसे बेरहमी से पीटा भी गया था। युवती रहम की भीख मांग रही थी। वायरल वीडियो 16 अगस्त की दोपहर का बताया गया था। पीड़िता अपने मित्र के साथ सिटी फॉरेस्ट घूमने आई थी, तब उसके साथ दरिंदगी की वारदात हुई थी। जिसका वीडियो दरिंदों ने ही अपने मोबाइल से बनाया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।