प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका को बेहोश कर शिक्षक ने किया रेप, ब्लैकमेल कर कई बार वसूले रुपए
कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गईं। जब होश आया तो उसने खुद को बेडरूम में पाया। सुजाता ने बताया कि तबियत खराब हो गई थी। बेहोशी की हालत में संजीव रावत ने उनके साथ गलत काम किया। अश्लील फोटो खींच लिए। उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा के अछनेरा ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका के साथ दुराचार और रंगदारी वसूलने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा लिखा है। हैरानी की बात यह है कि आरोपित भी शिक्षक है। सीतापुर के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। उसकी सहयोगी भी शिक्षिका है। अछनेरा ब्लाक के गांव कासौटी में तैनात है। पुलिस ने मुकदमे के बाद साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है।
पीड़िता न्यू आगरा क्षेत्र की निवासी है। वर्ष 2015 में बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी लगी। पहली तैनाती सीतापुर में थी। पति का देहांत हो गया। घरवालों ने वर्ष 2016 में ट्रांसफर आगरा करा लिया। अछनेरा ब्लॉक में तैनाती मिली। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वैन से स्कूली जाती थीं। उनके साथ चार शिक्षिकाएं और जाती थीं। वर्ष 2019 में उनमें से एक शिक्षिका ने अपनी निजी कार खरीद ली। वर्ष 2022 में उन्होंने प्रतिकर अवकाश के लिए एबीएसए को आवेदन किया। स्वीकृति पत्र उसी शिक्षिका ने ले लिया।
स्वीकृति पत्र लेने के लिए उसने पीड़िता को अपने घर आवास विकास कालोनी बुलाया। पीड़िता उसके घर गईं। वहां आरोपी शिक्षक मिला। जो सीतापुर में तैनात है। वह उसको पहले से जानती थीं। जिस शिक्षिका ने पीड़िता को अपने घर बुलाया था उसने आरोपी को अपना दोस्त बताया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गईं। जब होश आया तो खुद को शिक्षिका के बेडरूम में पाया। पीड़िता का कहना है कि शिक्षिका ने उसे बताया कि उसकी तबियत खराब हो गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बेहोशी की हालत में सीतापुर में तैनात शिक्षक ने उनके साथ गलत काम किया। अश्लील फोटो खींच लिए। उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कई बार रुपये वसूले। एक बार तो एक लाख रुपये वसूले।
इस सबके चलते वह परेशान रहने लगीं। आरोपी शिक्षक कभी भी फोन करता था और गालियां देता था। मिलने का दबाव बनाता था। उनका शरीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण शुरू हो गया। आरोपी शिक्षक ने कहा कि शादी करना चाहता है। जानकारी करने पर पता चला कि वह पहले से विवाहित है। मजबूर और अकेली महिलाओं को इसी तरह जाल में फंसाता है।
परेशान होकर एक दिन उन्होंने खुदकुशी का प्रयास किया। परिजन हॉस्पिटल लेकर गए। तब हिम्मत करके उन्होंने घरवालों को पूरी बात बताई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी का साथ देने वाली शिक्षिका ने 10 मार्च को अपनी कार से उसका स्कूल तक पीछा किया। धमकाया। हत्या की धमकी दी। घरवालों को हिम्मत देने पर उन्होंने मुकदमा लिखाया है।
क्या बोली पुलिस
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने कहा कि आरोप गंभीर हैं। साक्ष्यों के आधार पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




साइन इन