grandfather s middle-aged friend raped a minor girl and had been exploiting her for a year दादा का अधेड़ दोस्त ने नाबालिग लड़की से किया रेप, एक साल से कर रहा था शोषण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दादा का अधेड़ दोस्त ने नाबालिग लड़की से किया रेप, एक साल से कर रहा था शोषण

किशोरी ने एक अधेड़ के विरुद्ध तहरीर देकर एक साल तक उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि 55 वर्षीय आरोपी का उसके दादा के पास आना जाना था। लगभग साल पहले आरोपी उसके घर आया और उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Mon, 6 April 2026 08:10 PMAjay Singh हिटी, बिजनौर/रेहड़
share
दादा का अधेड़ दोस्त ने नाबालिग लड़की से किया रेप, एक साल से कर रहा था शोषण

UP News: यह घटना जितनी शर्मनाक है उतनी ही आंख खोलने वाली भी। उत्तर प्रदेश के बिजनौर की इस घटना में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप और एक साल से चले आ रहे उसके शोषण की कहानी सामने आई है। आरोप लड़की के दादा के दोस्त पर है जो अधेड़ उम्र का हो चुका है। घटना सामने आने के बाद सिर्फ लड़की का परिवार नहीं बल्कि इस परिवार को जानने वाला हर शख्स सन्न रह गया है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस एफआईआर को दर्ज करने के साथ ही ऐक्टिव हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जांच पूरी कर दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

एक अधेड़ द्वारा किशोरी को डरा धमकाकर एक साल तक उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मृतक आश्रितों को नौकरी के लिए ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था खत्म, आदेश जारी

रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने एक अधेड़ के विरुद्ध तहरीर देकर एक साल तक उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि 55 वर्षीय आरोपी का उसके दादा के पास आना जाना था। लगभग एक वर्ष पूर्व आरोपी उसके घर आया और उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के पत्रकारों को मान्यता के साथ कैशलेस मिलेगी ये सुविधा, CM योगी का बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें:थानों पर खास जिम्मेदारी के साथ अधिकारी होंगे तैनात, पुलिस चला रही विशेष अभियान
ये भी पढ़ें:कौन है रिजवान? जिसे आतंकी कनेक्शन में दूसरी बार किया गया गिरफ्तार

आरोपी ने धमकी दी यदि यह बात किसी को बताई तो वह जान से मार देगा। पीड़िता का आरोप है कि वह डरा धमकाकर एक साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। दो दिन पूर्व पीड़िता किशोरी ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती बताई। यह सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए। परिजनों संग थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि पीड़िता क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। थानाध्यक्ष रेहड़ राजीव कुमार ने बताया आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।