a saloon employee deceived a 16 year old girl raped her multiple times while friend also had sexual relations with her 16 साल की लड़की को झांसा दे सैलून कर्मचारी ने कई बार किया रेप, दोस्त ने भी बनाए संबंध, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

16 साल की लड़की को झांसा दे सैलून कर्मचारी ने कई बार किया रेप, दोस्त ने भी बनाए संबंध

एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है उसके घर के बगल के एक सैलून में काम करने वाले नगर पंचायत क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक ने तीन चार महीने पहले उसकी 16 साल की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने शादी करने का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया।

Mon, 6 April 2026 11:09 PMAjay Singh रमेश पांडेय, गोंडा (धानेपुर)
share
16 साल की लड़की को झांसा दे सैलून कर्मचारी ने कई बार किया रेप, दोस्त ने भी बनाए संबंध

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में 16 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ एक सैलून कर्मचारी द्वारा कई बार रेप किए जाने और फिर उसके दोस्त द्वारा भी लड़की से झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले की नगर पंचायत धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली इस किशोरी को युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। इस पर किशोरी जब युवक के दोस्त से मिली तो उसने भी झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। युवती ने घरवालों को आपबीती बताई जिस पर पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदम दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार धानेपुर इलाके के नगर पंचायत धानेपुर के एक वार्ड की रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है उसके घर के बगल एक बारबर सैलून है। इसमें काम करने वाले नगर पंचायत क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक ने तीन चार महीने पहले उसकी 16 साल की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दादा का अधेड़ दोस्त ने नाबालिग लड़की से किया रेप, एक साल से कर रहा था शोषण

इसके बाद उसने शादी करने का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। जब लड़की ने शादी करने के लिए कहा तो युवक इनकार करने लगा। इस पर हताश उसकी बेटी ने आरोपी के दोस्त से मिलकर पूरी बात बताई कहा कि तुम्हारे मित्र ने हमारा शोषण किया है और अब शादी करने से इनकार कर रहा है। इस पर दोस्त ने कहा कि शादी तो हम करवा देंगे लेकिन इसके लिए तुम्हें मेरे साथ संबंध बनाना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाची पर खराब हुई भतीजे की नीयत, दोपहर में चुपके से घर में घुसकर किया रेप
ये भी पढ़ें:प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका को बेहोश कर शिक्षक ने किया रेप, कई बार वसूले रुपए
ये भी पढ़ें:देह व्यापार में बदनाम होटल को प्रशासन ने किया जब्त, इस एक्ट के तहत हुआ ऐक्शन

क्या बोली पुलिस

आरोप है कि शादी करवाने का झांसा देकर युवक के दोस्त ने भी नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया। इस पर पहले थाने पर शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई तब दो बार एसपी और फिर आईजी से शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि मामला पुराना है। संज्ञान में आने के बाद आरोपी रेहान निवासी पूरब गली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।