nephew s intentions towards his aunt turned bad he secretly entered the house in the afternoon and raped her चाची पर खराब हुई भतीजे की नीयत, दोपहर में चुपके से घर में घुसकर किया रेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चाची पर खराब हुई भतीजे की नीयत, दोपहर में चुपके से घर में घुसकर किया रेप

दिन में सवा बारह बजे के करीब गांव का रहने वाला 19 वर्षीय आरोपी युवक मौका देखकर चुपके से उसके घर में घुस गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने जबरिया उससे रेप किया। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी उसके साथ गाली गलौज करत्ते हुए उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।

Sun, 5 April 2026 04:54 PMAjay Singh संवाददाता, संतकबीरनगर
share
चाची पर खराब हुई भतीजे की नीयत, दोपहर में चुपके से घर में घुसकर किया रेप

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां रिश्ते की चाची पर उसके भतीजे की नीयत खराब हो गई। उसी गांव में रहने वाले इस भतीजे ने चाची के साथ रेप कर दिया। इस घिनौनी हरकत के दौरान चाची ने विरोध किया तो गालियां देने लगा। बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

घटना संतकबीरनगर में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की है। शनिवार को पीड़ित महिला अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची। उसने आरोपी भतीजे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस घटना के बारे में जानकार पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि 25 फरवरी 2026 को वह घर में अकेली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका को बेहोश कर शिक्षक ने किया रेप, कई बार वसूले रुपए

दिन में सवा बारह बजे के करीब गांव का रहने वाला 19 वर्षीय आरोपी युवक मौका देखकर चुपके से उसके घर में घुस गया। वह अचानक महिला के सामने आ गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने जबरिया उससे रेप किया। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी उसके साथ गाली गलौज करत्ते हुए उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। आवाज सुनकर उसके घर के लोग पहुंच गए, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्हाट्सएप से बुलाए जाते थे ग्राहक, घंटे के हिसाब से वसूली; सेक्स रैकेट भंडाफोड़

पीड़ित पति गोरखपुर में प्राइवेट काम करते है। पति ने बताया कि आरोपी रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। उसकी हरकत से पत्नी परेशान है। पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। आरोपी युवक की 07 मई को शादी तय है। इंस्पेक्टर क्राइम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर ने क्लीनिक को बना डाला सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए लेता था फीस

गिरफ्तारी की कोशिश में जुटीं पुलिस टीमें

आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। महिला आरक्षी की देखरेख में पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। उधर इस घटना की गांव और इलाके में काफी चर्चा है। लोग मामले में निष्पक्ष जांच कराकर जल्द और सख्त कार्रवाई की जरूरत बता रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।