kal ka mausam kaisa rahega up weather heat wave forecast imd alert may 23 banda prayagraj jhansi यूपी कल का मौसम 23 मई: प्रयागराज और बांदा में पारा 46 के पार, 48 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी कल का मौसम 23 मई: प्रयागराज और बांदा में पारा 46 के पार, 48 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट

up weather heat wave forecast: उत्तर प्रदेश तप रहा है। गर्म हवाओं ने शुक्रवार को भी सूबे के 25 शहरों को झुलसाया। मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए हीट वेव का रेड और 18 के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Fri, 22 May 2026 09:29 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी कल का मौसम 23 मई: प्रयागराज और बांदा में पारा 46 के पार, 48 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट

up weather heat wave forecast: प्रचंड धूप और गर्म हवाओं ने शुक्रवार को भी सूबे के 25 शहरों को झुलसाया। मध्य भारत में बने प्रति चक्रवात और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण समूचा प्रदेश तप रहा है। राज्य के दो दर्जन प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया। प्रयागराज 46.2 डिग्री और बांदा 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहे। मौसम विभाग ने शनिवार को लेकर चार जिलों के लिए हीट वेव का रेड और 18 के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी और प्रयागराज सहित कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य कई हिस्सों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक यानी 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को नौ शहरों का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा। इनमें बांदा 46.4, प्रयागराज 46.2, झांसी 45.4, ओराई 45.4, आगरा 45.3, हमीरपुर 45.2, वाराणसी बीएचयू 44.5, कानपुर आईएएफ 44.2, चुर्क 43.8, अलीगढ़ 43.6, फुरसतगंज 43.5, अयोध्या 43.0°C और हरदोई में 43.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ, सुलतानपुर, कानपुर शहर, गाजीपुर, मुरदाबाद, इटावा आदि शहरों में पारा 42 के ऊपर रहा।

तापमान में आई दो से चार डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार हवा के ऊपरी क्षोभमंडल में पुरवा ने जोर पकड़ लिया है। इससे हवा में नमी बढ़ गई। इससे प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की कमी महसूस हुई है। मौसम मुख्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह राहत 48 घंटे की है, इसके बाद फिर गर्म पछुआ जोर पकड़ेगी और तपिश का सिलसिला बढ़ेगा।

पूर्वानुमान एवं चेतावनी

रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज एवं आस पास के क्षेत्र

ऑरेन्ज अलर्ट

फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र ।

यलो अलर्ट

चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया एवं आस पास के क्षेत्र ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम: चिलचिलाती गर्मी में IMD ने दी खुशखबरी, इन इलाकों में होगी बारिश

रात का तापमान ज्यादा रहने की चेतावनी

फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर एवं आस पास के क्षेत्र।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन 18 ब्लॉकों में होने जा रहा ये काम, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
ये भी पढ़ें:चाहते हैं कि सपा संग गठबंधन में जो भी चुनाव लड़े, उसे .., अखिलेश ने साफ की तस्वीर
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के बीच लखनऊ की बिजली व्यवस्था चरमाई, जिलों से 44 इंजीनियर बुलाए गए
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।