We want whoever contests the elections in alliance with the SP, it not about seats, it about victory: Akhilesh yadav हम चाहते हैं कि सपा संग गठबंधन में जो भी चुनाव लड़े, उसे .., अखिलेश ने 2027 को लेकर साफ की तस्वीर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हम चाहते हैं कि सपा संग गठबंधन में जो भी चुनाव लड़े, उसे .., अखिलेश ने 2027 को लेकर साफ की तस्वीर

अखिलेश ने 2027 को लेकर साफ की तस्वीर की है। अखिलेश ने कहा कि हम चाहते हैं कि सपा के साथ गठबंधन में जो भी चुनाव लड़े, उसे चुनाव जीतने के लिए हमारी बूथ लेवल तक की मजबूत संगठनात्मक शक्ति का पूरा फायदा मिले। क्योंकि हमने हमेशा कहा है कि बात सीट की नहीं, जीत की है।

Thu, 21 May 2026 08:09 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
हम चाहते हैं कि सपा संग गठबंधन में जो भी चुनाव लड़े, उसे .., अखिलेश ने 2027 को लेकर साफ की तस्वीर

Akhilesh Yadav news: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस व अन्य दलों से गठबंधन को लेकर भी तस्वीर साफ की। कहा कि 2027 में पीडीए की सरकार बनाने के लिए हम सभी 403 सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं को पूरी तरह मुस्तैद रहने के लिए तैयार कर चुके हैं। कहा कि हम चाहते हैं कि सपा के साथ गठबंधन में जो भी चुनाव लड़े, उसे चुनाव जीतने के लिए हमारी बूथ लेवल तक की मजबूत संगठनात्मक शक्ति का पूरा फायदा मिले। क्योंकि हमने हमेशा कहा है कि बात सीट की नहीं, जीत की है। इस बार किसी दल की नहीं बल्कि एक समुदाय की सरकार बनेगी। यह बात हम पहले ही कह चुके हैं और उस समुदाय का नाम है पीडीए। इस पीडीए सुमदाय में देश के सभी समाजों की आबादी के वो 95 फीसद पीडीए लोग शामिल हैं, जो पीड़ित, दुखी, अपमानित हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि भाजपा निर्दोषों के साथ अन्याय को अपनी सफलता मानती है। बेसहारों के घरों को तोड़ना और लोगों को उजाड़ने को भाजपा अपनी ताकत समझती है। बुलडोजर का आतंक लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए सत्ता का दुरुपयोग लोकतंत्र के विरुद्ध है।

अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकारों को संवेदनशील और मानवीय आचरण करना चाहिए। राज्य की ताकत का गलत प्रयोग लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के खिलाफ है। सरकारों की नैतिक और विधिक जिम्मेदारी होती है। किसी भी व्यक्ति के घर को तब तक बचाना, जब तक वैकल्पिक व्यवस्था न हो जाय। किसी को झूठे मुकदमों में फंसाना और बिना कारण फर्जी मुठभेड़ की आड़ में गोली का दुरुपयोग अनुचित है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर समेत हर चीज की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं। कहा कि भाजपा सरकार मंहगाई रोकने में विफल है। सपा महंगाई रोकने के लिए ‘दाम बांधो नीति’ को लेकर प्रतिबद्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 22 भर्तियों में 11514 आरक्षित पदों की लूट, अखिलेश का योगी सरकार पर हमला
ये भी पढ़ें:हाईकोर्ट से लखनऊ मेयर की पावर सीज, फैसले से पहले ही खर्कवाल अस्पताल में भर्ती
ये भी पढ़ें:डॉक्टर ने छात्रा के साथ की दरिंदगी, ओटी में नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप

भाजपा सरकार आरक्षण को छीन रही

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को छीन रही है। पीडीए को धोखा दे रही है। भाजपा ने सत्ता के अंहकार में गरीबों को पीड़ा पहुंचाई है। लोगों को अपमानित किया है। किसान, नौजवान, दुखी हैं। पीड़ित, दुखी लोग भाजपा के विरोध में है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवस्था बर्बाद कर दिया है। बिजली को लेकर पूरे प्रदेश में हाहाकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सपा कार्यकर्ता और नेता बूथों पर सतर्क रहें। भाजपा से सावधान रहकर जमीन पर कार्य करें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।