यूपी के इन 18 ब्लॉकों में होने जा रहा ये काम, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, पूरी योजना तैयार
लोक निर्माण विभाग 18 ब्लाकों में बड़ा काम करने जा रहा है। बारिश के दौरान खराब होने वाली सड़कों के मरम्मत की योजना तैयार कर लिया है। सड़कें चकाचक होने से लोगों को राहत मिलेगी।

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बड़ा काम होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने जिले के 18 ब्लाकों में बारिश के दौरान खराब होने वाली सड़कों के मरम्मत की योजना तैयार कर लिया है। सड़कों की मरम्मत होने से लोगों की राह आसान हो जाएगी। बारिश में जिले की अधिकतर सड़कों में गड्ढे बन जाते हैं। जिसके चलते लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खाड़ी युद्ध के चलते तारकोल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी हो गई है। इसके चलते विभागीय अधिकारियों ने तारकोल की कमी को दूर करने के लिए पहले से तारकोल खरीद का कार्य शुरू कर दिया है।
अधिकारी इस बार सड़कों में होने वाले गड्ढों को समय से दूर करने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। सड़कों की मरम्मत के कार्य को सभी ब्लाक क्षेत्र में एक साथ कराने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए ग्रामीण सड़कों के साथ में अन्य मार्ग और मुख्य जिला मार्ग के लिए आगणन तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के तीनों खंड के अधिकारियों ने सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए जून माह में कुल छह करोड़ का टेंडर लगाएंगे। वर्तमान में तीनों खंड के अधिकारी कुल छह करोड़ रुपए से सड़कों को गड्ढामुक्त करने के टेंडर लगा रहे हैं। तारकोल के दामों में बढ़ोत्तरी के चलते ठेकेदार सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों को लेकर सर्तक हैं। सड़क में बने गड्ढों की मरम्मत में लगने वाले तारकोल को विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
ओडीआर और मुख्य जिला मार्ग पर अलग से पैच मरम्मत कराएगा
ठेकेदारों के द्वारा विभाग को गिट्टी की आपूर्ति की जाएगी। इस बार पैच मरम्मत के कार्य को ठेकेदारों के द्वारा टेंडर लेने पर पूरे ब्लाक की विभागीय सड़कों में कराना होगा। लोक निर्माण विभाग के तीनों खंड के अधीन छह-छह ब्लॉक आते हैं। इसको ध्यान में रखकर विभाग पैच मरम्मत के कार्य को हर ब्लाक में ग्रामीण सड़कों पर कराएगा। जबकि ओडीआर और मुख्य जिला मार्ग पर अलग से पैच मरम्मत कराएगा।
लोगों की राह आसान हो जाएगी
रायबरेली के 18 विकास खंडों में सड़कों पर गढडे होने से आने-जाने में परेशानी हो रही है। पैचिंग को पीडब्ल्यूडी विभाग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द सड़कों के मरम्मतीकरण काम शुरू हो जाएगा। सड़कों की पैचिंग हो जाने से लोगों का सफर आसान हो जाएगा। सड़कों पर गड्ढों के होने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है।




साइन इन