शादी के 6 महीने तक मेरे करीब नहीं आया पति, पुलिस से बोली पत्नी; लड़की बन 200 लड़कों से करता है चैट
पत्नी ने आरोप लगाया कि पति को उसमें कोई दिलचस्पी ही नहीं है। उसे लड़के अच्छे लगते हैं। लड़की बन वह 200 लड़कों से चैट करता है। उनसे मिलता है। संबंध बनाता है। उसके साथ धोखा हुआ है। धोखे और मारपीट में ससुरालीजन भी आरोपित हैं। युवती की शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। मई 2025 से वह अपने मायके में है।

UP News : पुलिस के पास सिर्फ गुंडे बदमाशों के मामले नहीं पहुंचते। घरेलू विवाद में भी ऐसे-ऐसे आरोप लगाए जाते हैं कि पुलिस के होश उड़ जाते हैं। ताजनगरी आगरा में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में एकता थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। विवाहिता का आरोप है कि पति को उसमें दिलचस्पी ही नहीं है। उसे लड़के अच्छे लगते हैं। लड़की बन 200 लड़कों से चैट करता है। उनसे मिलता है। संबंध बनाता है। उसके साथ धोखा हुआ है। धोखे और मारपीट में ससुरालीजन भी आरोपित हैं।
एकता क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। मई 2025 से वह अपने मायके में है। पीड़िता ने मुकदमे में लिखाया है कि उसकी शादी उज्जैन निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद पति ने कहा कि पहले एक-दूसरे को समझेंगे। उसके बाद कोई संबंध बनाएंगे। उसे लगा कि उसके पति बहुत अच्छे हैं। शादी के बाद दिन बीतते चले गए। उसने कई बार पति के करीब जाने का प्रयास किया।
पति उसे हर बार धक्का दे देता। उसने यह शिकायत अपनी सास से की। सास ने कहा कि दहेज में कार और पांच लाख लेकर नहीं आई, इसलिए सब खफा हैं। उसने पति को समझाने का प्रयास किया। पति ने साफ कहा कि उसे उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। उसे लड़की पसंद ही नहीं आतीं। उसे लड़के अच्छे लगते हैं। यह सुनकर वह हक्की-बक्की रह गई।
पति पर नजर रखना शुरू कर दिया। नजर रखने पर उसे अहसास हुआ कि पति की हरकतें लड़कियों जैसी हैं। वह उनकी तरह चलता है। उसने पति का मोबाइल चेक किया। उसके होश ही उड़ गए। पति का 200 लड़कों से संपर्क निकला। वह लड़की बनकर उनसे बातचीत किया करता था। उनसे मिलने भी जाता था। उस दिन उसे अहसास हुआ कि पति समलैंगिग है।
उस रिश्ते में वह लड़की की भूमिका में रहता है। उसने ससुरालीजनों से शिकायत की। उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा। कहा कि इसका इलाज चल रहा है। इसकी यह आदत छूट ही नहीं रही है। ससुरालीजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। उसने अपने परिजनों को सूचना दी। पांच मई 2025 को वह अपने मायके आ गई। पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा, इसलिए कोर्ट की शरण ली।




साइन इन