husband saw wife having sex with another man Slit throat from Sickle and sit there पत्नी को गैर मर्द के साथ गलत करते देख लिया, पति ने हसुआ से गला रेत मार डाला; शव के पास ही बैठा रहा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी को गैर मर्द के साथ गलत करते देख लिया, पति ने हसुआ से गला रेत मार डाला; शव के पास ही बैठा रहा

आरोपी पति गगन मांझी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था और उसने उन्हें गलत करते हुए देख लिया था। उसने बताया कि उसने सुबह करीब तीन बजे हंसुआ से गला रेतकर हत्या की।

Wed, 20 May 2026 10:45 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, जमुई
share
पत्नी को गैर मर्द के साथ गलत करते देख लिया, पति ने हसुआ से गला रेत मार डाला; शव के पास ही बैठा रहा

बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गंगोडीह गांव में घरेलू विवाद और अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार तड़के सुबह हुई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका की पहचान 45 वर्षीय उगनी देवी के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कमरे में ही बैठा रहा। सुबह जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने खैरा थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति गगन मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चुन-चुन कर अपराधियों को लंगड़ा कर रही पुलिस,तीसरे दिन फिर हाफ एनकाउंटर
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो अलर्ट; बिहार में आंधी-बारिश

आरोपी पति गगन मांझी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था और उसने उन्हें गलत करते हुए देख लिया था। उसने बताया कि उसने सुबह करीब तीन बजे हंसुआ से गला रेतकर हत्या की। हत्या के बाद वह पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। बताया जाता है कि आरोपी गगन मांझी निसंतान है।

खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने पुष्टि की कि यह घटना घरेलू विवाद के कारण हुई है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई हंसुआ को भी बरामद कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

मुंगेर में घर में सो रहे युवक की हत्या

बता दें कि इधर जमुई से ही सटे मुंगेर जिले में हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुबन दरियापुर गांव में घर में सोए एक युवक के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों के अनुसार मधुबन गांव निवासी कपिल देव बिंद के पुत्र नीतीश कुमार (22 वर्ष) ने गांव में श्री विष्णु महायज्ञ के मेले में अपने पांच भाइयों के साथ मिलकर चाट-चाउमिन की दुकान लगाता था। घटना के संबंध में एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस दरियापुर गांव पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घटना में जो भी संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।