husband admitted in hospital wife called her lover children make noise bhoot bhoot exposed secret under the bed पति के अस्पताल जाते ही पत्नी ने कर दिया कांड, बच्चों ने भूत-भूत का शोर मचा खोल दी बेड के नीचे की पोल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति के अस्पताल जाते ही पत्नी ने कर दिया कांड, बच्चों ने भूत-भूत का शोर मचा खोल दी बेड के नीचे की पोल

इंस्टाग्राम पर विवाहिता और युवक के बीच प्यार होने पर दोनों मिलने के लिए बेकरार हो उठे। तीन दिन पहले विवाहिता के पति का हार्निया का ऑपरेशन अस्पताल में हुआ है। विवाहिता ने प्रेमी को फोन कर बुला लिया। दूसरे प्रांत में रह रहा युवक भी बिना देरी किए दो दिन पहले विवाहिता के घर आ धमका।

Tue, 19 May 2026 11:18 PMAjay Singh संवाददाता, धानेपुर (गोंडा)
share
पति के अस्पताल जाते ही पत्नी ने कर दिया कांड, बच्चों ने भूत-भूत का शोर मचा खोल दी बेड के नीचे की पोल

UP News : उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक गजब कांड हो गया। यहां एक शख्स हार्निया के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ तो उसकी पत्नी ने वर्तमान में दूसरे राज्य में रह रहे बॉयफ्रेंड को घर बुला लिया। बॉयफ्रेंड इंस्टाग्राम पर बना था। महज एक महीने के अंदर उसकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी। विवाहिता के बुलावे पर युवक उसके घर आ धमका और घर में ही छिप-छिपकर रहने लगा। मंगलवार को इसकी भनक पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने घेरकर युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

महिला गोंडा के धानेपुर की रहने वाली है। उसका प्रेमी मूल रूप से बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर विवाहिता और युवक के बीच प्यार होने पर दोनों मिलने के लिए बेकरार हो उठे। तीन दिन पहले विवाहिता के पति का हार्निया का ऑपरेशन अस्पताल में हुआ है। विवाहिता ने प्रेमी को फोन कर अच्छा मौका होने का हवाला देकर बुला लिया। दूसरे प्रांत में रह रहा युवक भी बिना देरी किए दो दिन पहले विवाहिता के घर आ धमका। उसने बड़ी सफाई को युवक को अपने घर में रख लिया। लोगों का कहना है कि महिला दिन में उसे बेड के नीचे छिपा देती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है वो नाबालिग? जिसे यूपी के लड़कों ने कश्मीर में ढूंढकर पुलिस को सौंपा

गेंद कमरे में गई और मचा भूत-भूत का शोर

इस तरह दो दिन ठीक-ठाक पार हुआ। मंगलवार को कुछ लड़के गेंद खेल रहे थे। गेंद विवाहिता के घर में चली गई। इस पर बच्चे भी ढूंढ़ते हुए घर में दाखिल हुए तो बेड के नीचे युवक को देख बच्चे भूत-भूत कहते हुए चिल्ला उठे। इस पर पड़ोसी जुट गए और बेड के नीचे छिपे युवक को खींच लाये और युवक के साथ धक्का मुक्की करने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के इस शहर को 3 दिन बाद मिलेगा सिक्सलेन फ्लाईओवर, बडे़ इलाके से खत्म होगा जाम
ये भी पढ़ें:टावरों पर चढ़ कूदने की धमकी देने का सिलसिला जारी, अब देवरिया- सीतापुर में ड्रामा
ये भी पढ़ें:स्किल ट्रेनिंग में दिव्यांगों को 5% आरक्षण, एसिड अटैक को वरीयता देगी योगी सरकार

हालांकि कुछ समझदार लोगों ने आरोपी को छुड़ाकर बगल के एक व्यक्ति के घर में बंद कर दिया। लड़के ने अपने घर और लड़की अपने मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और युवती को उसके मायकेवालों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली है। युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।