threats to jump from towers continue in up now drama in deoria and sitapur यूपी में टावरों पर चढ़ कूदने की धमकी देने का सिलसिला जारी, अब देवरिया और सीतापुर में ड्रामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में टावरों पर चढ़ कूदने की धमकी देने का सिलसिला जारी, अब देवरिया और सीतापुर में ड्रामा

पिछले कुछ दिनों से अपनी जिद मनवाने के लिए टावरों  या फिर पानी की टंकी पर चढ़ जाने का सिलसिला सा चल पड़ा है। यह स्थिति पुलिस के लिए बड़ी दिक्कत वाली हो जा रही है। सोमवार को भी देवरिया में एक किशोरी और सीतापुर में एक शादीशुदा महिला टावर पर चढ़ गईं। दोनों को बड़ी मुश्किल से टावर से उतारा गया। 

Mon, 18 May 2026 08:46 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया/ सीतापुर
share
यूपी में टावरों पर चढ़ कूदने की धमकी देने का सिलसिला जारी, अब देवरिया और सीतापुर में ड्रामा

UP News : उत्तर प्रदेश में आजकल लगभग रोज ही किसी न किसी जिले में कोई न कोई टावर या पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगता है। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। सीतापुर में एक शादीशुदा युवती और देवरिया में एक किशोरी टावर पर चढ़ गईं। सीतापुर में प्रेमी को बुलाने की जिद थी तो देवरिया में प्रेमी को जेल से छुड़ाने की। देवरिया में पुलिस ने समझा बुझाकर किशोरी को किसी तरह टावर से उतारा तो सीतापुर में प्रेमी को मौके पर बुलाना पड़ा।

पहले बाद देवरिया की। यहां सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर बन रहे रेलवे के कवच टावर पर सोमवार की दोपहर एक किशोरी अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग को लेकर चढ़ गई। आरपीएफ और गौरीबाजार पुलिस के काफी प्रयास के बाद किशोरी टावर से उतरी। इसके बाद किशोरी को समझा-बुझाकर गौरीबाजार पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपने ननिहाल में गौरीबाजार थाना क्षेत्र में रहती है। वहां एक युवक से उसका प्रेम है। कुछ महीने पहले वह किशोरी को लेकर फरार हो गया था। इस मामले में किशोरी के मामा ने अपहरण का केस गौरीबाजार थाने में दर्ज कराया। अप्रैल 2026 में गौरीबाजार थाने की पुलिस प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश की, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पंचायत चुनाव में ऐसे होगा तय आरक्षण, 6 माह का समय; इलेक्शन के कब आसार?

अब किशोरी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही है। कई अधिकारियों से भी उसने मुलाकात की, लेकिन रियायत नहीं मिली। सोमवार की दोपहर अचानक वह देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और रेलवे के बन रहे कवच टावर पर चढ़ गई। साथ ही वह कहने लगी कि उसके प्रेमी को छोड़ दिया जाए। इसके बाद ही वह टावर से उतरेगी। सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद पहुंचे और काफी प्रयास के बाद किशोरी को नीचे उतारा। इस बीच जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, गौरीबाजार थानाध्यक्ष डा.महेंद्र कुमार भी पहुंच गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी अपने जेल गए प्रेमी को छुड़ाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी थी। उसे समझा-बुझाकर उतार लिया गया।

सीतापुर में प्रेमी को बुलाने के लिए युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

वहीं सीतापुर के रामपुर मथुरा इलाके में सोमवार को प्रेमी को बुलाने की जिद कर एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। करीब दो घंटे चढ़े हंगामे के बाद पुलिस ने युवकी के कथित प्रेमी को बाराबंकी से बुलवाया गया। इसके बाद महिला नीचे उतरी। वहीं, पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने महिला से कोई संबंध न होने की बात कही। रामपुर मथुरा इलाके में लगे मोबाइल टावर पर सोमवार को एक महिला चढ़ गई। वह अपने प्रेमी को बुलाने के लिए कहने लगी। प्रेमी के न आने पर वह मोबाइल टॉवर से कूदने की धमकी देने लगी। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कुछ ही देर में रामपुर मथुरा थाने से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने युवती को समझा बुझाकर नीचे उतरवाने के प्रयास किया। पर वह प्रेमी के न आने पर कूद कर जान देने की धमकी देने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्किल ट्रेनिंग में दिव्यांगों को 5% आरक्षण, एसिड अटैक को वरीयता देगी योगी सरकार
ये भी पढ़ें:सब ठीक रहा तो सर्दियों में चुनी जाएगी गांव की सरकार; योगी कैबिनेट ने बढ़ाई हलचल
ये भी पढ़ें:यूपी: बिजली का कनेक्शन कटवाना मुश्किल, पहले पिता अब बेटा लगा रहा चक्कर

थाना प्रभारी रामपुर मथुरा श्यामू कनौजिया बाराबंकी के थाना मोहम्मदपुर खाला निवासी उसके कथित प्रेमी को बुलाया गया। तब जाकर महिला टावर से उतरी। इस दौरान दो घंटे तक महिला ने हंगामा किया। युवती की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। वह अपने एक वर्षीय बेटे को घर पर छोड़कर आई थी। युवती का कहना है कि करीब एक माह से दोनों का मिलना जुलना है। पुलिस दोनों को थाने ले गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि युवती उसकी रिश्तेदारी में है। दस दिन पहले ही वह उससे मिला था। उनके बीच कोई प्रेम प्रसंग नहीं है। इस पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। वहीं युवती के ससुराल से कोई नहीं आया तो उसे मायके भेजवा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पंचायत चुनाव में ऐसे होगा तय आरक्षण, 6 माह का समय; इलेक्शन के कब आसार?
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।