good news for employees of cooperative village development banks in up committee formed for pay scale acp and gratuity यूपी के इन कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, पे-स्केल, ACP और ग्रेच्युटी के लिए बनी कमेटी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इन कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, पे-स्केल, ACP और ग्रेच्युटी के लिए बनी कमेटी

सहकारी ग्राम विकास बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। उनके वेतनमान, एसीपी और ग्रेच्युटी संबंधी प्रकरणों के समाधान के लिए एक समिति बना दी गई है। कमेटी 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। कर्मचारियों की संघर्ष समिति और बैंक प्रबंधन के बीच हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है।

Wed, 20 May 2026 01:00 AMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी के इन कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, पे-स्केल, ACP और ग्रेच्युटी के लिए बनी कमेटी

UP News : उत्तर प्रदेश में सहकारी ग्राम विकास बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक गुड न्यूज है। इन कर्मचारियों के वेतनमान, एसीपी और ग्रेच्युटी संबंधी प्रकरणों के समाधान के लिए एक समिति बना दी गई है, जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। कर्मचारियों की संघर्ष समिति और बैंक प्रबंधन के बीच हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है। कर्मचारी सातवां वेतनमान देने, राज्यकर्मियों की तरह एसीपी और 20 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी के साथ ही वर्ष 2018-19 से वर्ष 2023-24 तक का कस्टमरी बोनस दिए जाने की मांग कर रहे हैं। मांगें पूरी करने के लिए बैंक की वित्तीय स्थिति का आकलन होगा। यह काम मुख्य महाप्रबंधक रत्नाकर सिंह की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार इन मांगों को पूरा करने और बैंक की वित्तीय स्थिति पर रिपोर्ट देने के लिए मुख्य महाप्रबंधक रत्नाकर सिंह की अध्यक्षता में यह कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में पांच सदस्य होंगे। बताया गया है कि कमेटी 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, DA-तबादला नीति के समेत कई प्रस्ताव होंगे पास

इस पांच सदस्यीय कमेटी का गठन हो जाने पर कर्मचारियों की संघर्ष समिति ने अपने आंदोलन को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को बैंक मुख्यालय में बैंक के प्रबंधन निदेशक आरके कुलश्रेष्ठ और संघर्ष समिति संयोजक संदीप अवस्थी, अध्यक्ष आशीष शर्मा, उपाध्यक्ष मो. आसिफ जमाल, महामंत्री निशांत शर्मा और इंद्रपाल वर्मा के बीच 15 मांगों पर चर्चा हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के एक संदेश ने शिक्षकों में भर दिया जोश, सामने आने लगीं ऐसी तस्वीरें
ये भी पढ़ें:यूपी : रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को गोली से उड़ाया, कमरे में मिली खून से लथपथ लाश
ये भी पढ़ें:प्राइमरी में ग्रेच्युटी, PF, पेंशन के क्या हैं नियम? शिक्षामित्र पर HC का आदेश

86 सहायक लेखाधिकारियों की पदोन्नति होगी जल्द

इसके साथ ही 86 सहायक लेखा अधिकारियों के लिए भी गुड न्यूज है। उनकी वित्त एवं लेखा अधिकारी पद पर जल्द पदोन्नति होगी। मंगलवार को यूपी लोक सेवा आयोग में डीपीसी हो गई है। वहां से शासन को चयन सूची भेजी जाएगी, जिसके बाद पदोन्नति के आदेश जारी होंगे। लेखा अधिकारियों और कोषाधिकारियों के पद खाली हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।