disguised as a tantric for 11 years murder accused dodging the police shot in the encounter 11 सालों से तांत्रिक के भेष में पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था हत्यारोपी, एनकाउंटर में लगी गोली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

11 सालों से तांत्रिक के भेष में पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था हत्यारोपी, एनकाउंटर में लगी गोली

बुधवार तड़के पुलिस टीम सकतपुर नहर की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो सकतपुर के पास उसकी बाइक बेकाबू होकर गिर गई। इसके बाद अभियुक्त ने पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया

Wed, 6 May 2026 08:42 PMAjay Singh संवाददाता, हसनपुर (अमरोहा)
share
11 सालों से तांत्रिक के भेष में पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था हत्यारोपी, एनकाउंटर में लगी गोली

UP News : तांत्रिक का भेष धरकर पिछले 11 वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे शातिर अपराधी अरमान उर्फ काले खां को बुधवार तड़के अमरोहा के सैदनगली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस रिकॉर्ड में यह अपराधी 2015 से हत्या के मामले में फरार चल रहा था और इस दौरान इसने तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदातों को भी अंजाम दिया। एसपी लखन सिंह यादव ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

बुधवार तड़के अमरोहा के सैदनगली थाने की पुलिस टीम सकतपुर नहर की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो सकतपुर के पास उसकी बाइक बेकाबू होकर गिर गई। इसके बाद अभियुक्त ने पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। गोली एक सिपाही के हाथ को छूते हुए निकल गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अरमान के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में पता लगा कि गिरफ्तार अभियुक्त अरमान उर्फ काले खां पुत्र जहूर हुसैन निवासी गांव पैतिया माफी थाना असमोली जिला संभल का निवासी है। घायल हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी से एक तमंचा मय कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ। उपचार के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े 2 और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हमले की साजिश में थे

भेष बदलकर बनाता था ठिकाना, 12 से अधिक मुकदमे दर्ज

पुलिस के मुताबिक अरमान शातिर अपराधी है। वर्ष 2015 में अमरोहा कोतवाली क्षेत्र में हत्या के मामले में वह फरार चल रहा था। अदालत ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अरमान पर मुरादाबाद, संभल व अमरोहा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, बलवा समेत गंभीर धाराओं में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि अरमान पिछले 11 वर्ष से अपने गांव नहीं गया था। गिरफ्तारी से बचने को वह भेष बदलकर स्वयं को तांत्रिक के रूप में प्रस्तुत करते हुए एक से दूसरे शहर में ठिकाना बनाता था। अपने अलग-अलग नाम बताने के संग अपने को किसी से झारखंड तो किसी से बिहार का रहने वाला बताता था। पिछले कुछ समय से वह हसनपुर में किराए के मकान में रह रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार किया तो बचना मुश्किल, यूपी में नया आदेश जारी
ये भी पढ़ें:अखिलेश ने ममता से मिलने जाने से पहले चढ़ाया UP का सियासी पारा, कहा-2022 में भी..
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में दूध पर बात करते-करते अचानक हुआ बवाल, मंच पर जमकर जूतमपैजार

गड़ा धन निकालने के नाम पर ठगे 6.70 लाख, बच्ची से किया दुष्कर्म

करीब दो महीने पहले अरमान थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव निवासी विधवा महिला के संपर्क में आया। उससे कहा कि वह बहुत बड़ा तांत्रिक है। महिला को बताया कि तुम्हारे घर में धन गढ़ा हुआ है, जिसे वह तंत्र क्रिया से निकाल देगा। महिला उसकी बातों में आ गई। गड़ा धन निकालने का लालच देकर उसने महिला से सोने-चांदी के आभूषण समेत कुल 6.70 लाख रुपये ठग लिए। चार दिन पूर्व महिला की गैर मौजूदगी में तमंचे के बल पर उसकी बेटी के संग दुष्कर्म किया। दो दिन तक बेटी डर के चलते मामले को छिपाए रही।

सोमवार रात उसने मां को पूरी बात बताई। मंगलवार को पीड़िता के संग मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अरमान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी में आया है कि अरमान इससे पूर्व भी तंत्र क्रिया करने के नाम पर कई लोगों को ठग चुका है। पुलिस पीड़ितों का पता लगा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।