Two more suspected terrorists linked to a Pakistani gangster arrested in UP; both were planning a major attack यूपी में पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े 2 और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की साजिश में थे दोनों, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े 2 और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की साजिश में थे दोनों

यूपी में पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े 2 और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम चैनल के माध्यम से पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में आए थे। एटीएस ने बीते दिनों ऐसे ही दो अन्य संदिग्ध आतंकियों तुषार व समीर को गिरफ्तार किया था।

Wed, 6 May 2026 07:55 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े 2 और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की साजिश में थे दोनों

UP News: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के इशारे पर महत्वपूर्व प्रतिष्ठानों पर हमले के षड्यंत्र में शामिल संदिग्ध आतंकी बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ व कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा को गिरफ्तार किया है। दोनों सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम चैनल के माध्यम से पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में आए थे। एटीएस ने बीते दिनों ऐसे ही दो अन्य संदिग्ध आतंकियों तुषार व समीर को गिरफ्तार किया था। एटीएस का कहना है कि आरोपी अलग-अलग ग्रुप के हैं। ऐसे कई ग्रुपों के सक्रिय होने की आशंका है।

पाकिस्तान के आतंकी संगठन भारत के युवकों को इंस्टाग्राम व विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अपना फुट सोल्जर्स बना रहे हैं। युवकों को स्लीपर सेल के रूप में आतंकी गतिविधियों के टास्क सौंपे जा रहे हैं। इनके माध्यम से संवेदनशील संस्थानों, पुलिस सस्थानों तथा पुलिस अधिकारियों-कर्मियों पर हमलों की साजिश में थे। आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे है, जिससे देश की एकता अखण्डता एंव संप्रभुता को खतरा उत्पन्न हो सकता है। यह भी आसूचना प्राप्त हुई कि पाकिस्तान की खुफिया एजेन्सी के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर 'शहजाद भट्टी" व उसके आतंकी नेटवर्क से जोड़कर विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय नौजवानो को भ्रमित कर व आर्थिक लाभ का लालच देकर, रेडिक्लाइज कर उन्हे महत्वपूर्ण व संवेदनशील प्रतिष्ठानो / व्यक्तियों पर हमले के लिए तैयार किया जा रहा है।


फोन में पाकिस्तानी गैंगस्टर के नंबर सेव मिले

दानियल अशरफ व कृष्णा के फोन में पाकिस्तानी गैंगस्टर के नंबर सेव मिले है। ये दोनो आतंकी, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट व हम्माद के सम्पर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से थे। पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट व हम्माद से दानियाल व कृष्णा के मध्य हुई वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकर्डिंग व वाइस नोट साक्ष्य के तौर पर फोन में मौजूद है, कृष्णा के मोबाइल फोन के व्हाट्सएप को चेक करने पर ग्रुप काल पायी गयी, जिसमें दानियाल अशरफ व पाकिस्तानी गैंगस्टर आबिद जट व अन्य संदिग्ध देशी/विदेशी मोबाइल नंबर पाये गये हैं। जिसमें देश विरोधी बातें की गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी चुनाव को प्रभावित करने की रची जा रही साजिश, स्लीपर सेल तैयार कर रहे आतंकी
ये भी पढ़ें:संदिग्ध आतंकी आकिब के करीबी जीजा-साले गिरफ्तार;नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ें:दादा रहे आजाद हिंद फौज में सिपाही, एटीएस ने तुषार को आतंकी कनेक्शन में पकड़ा

विवरण अभियुक्त :

कृष्णा मिश्रा पुत्र छोटेलाल मिश्रा उम्र-20 वर्ष

निवासी-ग्राम हरपुर, थाना-जटहन बाजार, कुशीनगर, हालपता-बेलवामिश्र, थाना-रविन्द्रनगर, कुशीनगर

दानियाल अशरफ पुत्र महमूद अंशारी उम्र-23 वर्ष

निवासी-ग्राम किन्तूर, थाना-बदोशराय, बाराबंकी।

बरामदगी का विवरण-

अभियुक्त दानियल अशरफ से एक अदद देशी पिस्टल 09 एमएम व 04 जिंदा कारतूस 09 एमएम व एक अदद मोबाइल फोन।

अभियुक्त कृष्णा मिश्रा से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व एक अदद मोबाइल फोन।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।