नग्न अवस्था में बेड पर पड़ा था शिक्षिका का शव, दूधवाले ने झांककर देखा तो रह गया सन्न; जानें फिर
शिक्षिका की मौत की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मालूम हुआ कि अंदर जाने का केवल एक ही रास्ता है। साफ लग रहा था कि यदि किसी ने घटना को अंजाम दिया है तो वह शिक्षिका की जान-पहचान का होगा। शरीर नीला पड़ने के कारण कुछ लोग जहर खाने की बात भी कह रहे हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिव विहार कालोनी में किराए के मकान में रहने वाली शिक्षिका का शव नग्न अवस्था में उसके कमरे के अंदर बेड पर मिला। शिक्षिका का शव नीला पड़ चुका था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। शिक्षिका की नाक से भी खून निकला था। घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार की सुबह के वक्त दूधवाला आया और कई आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने झांककर देखा। अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। जानकारी होने के बाद मौके पर मोहल्ले वाले जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मेरठ से हिरासत में ले लिया है।
घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिव विहार कालोनी की है। यहां पर करीब दो साल से मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम खटीना निवासी राहुल अपनी पत्नी एकता उर्फ पूजा के साथ किराए के मकान में रहता था। राहुल की पत्नी एकता उर्फ पूजा बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षिका थी। मौजूदा समय में एकता की तैनाती चमरौआ ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित एक परिषदीय स्कूल में थी। करीब दो साल पहले वह अपने पति व बच्चे के साथ शिव विहार कालोनी में सुभाष के मकान में किराए पर रहती थी।
राहुल के पिता ने किया ये दावा
सूचना मिलने पर मौके पर आए राहुल के पिता ने दावा किया कि राहुल इस वक्त वह मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है। पिता ने बताया कि वह पांच दिनों पहले रामपुर आए थे। समय-समय पर वह सामान देने के लिए यहां पर आते रहते हैं। राहुल शराब पीने का आदी है। उसे पहले भी दो बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किया जा चुका है। कुछ दिनों पहले राहुल अपने बेटे को लेकर मेरठ आया था और अपने छोटे भाई को सूचना दी थी। छोटा भाई जब राहुल से मिला तो वह नशे में था। इसके बाद उसने बेटे को छोटे भाई के सुपुर्द कर दिया और वह मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो गया। राहुल के पिता का दावा है कि वह नशा मुक्ति केंद्र में हैं।
घर के अंदर जाने का सिर्फ एक ही रास्ता
शिक्षिका की मौत की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जांच में मालूम हुआ कि अंदर जाने का केवल एक ही रास्ता है। लिहाजा शक की सुई किसी अपने पर ही दौड़ी। इस बीच पहुंचे मायके वाले भी पति पर हत्या का आरोप लगाने लगे। शरीर नीला पड़ने के कारण कुछ लोग जहर खाने की बात भी कह रहे हैं। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर शिक्षिका जहर खुद खाएगी तो नग्न अवस्था का क्या औचित्य। वहां के हालात सीधे तौर पर हत्या का इशारा ही कर रहे हैं। साथ ही यह भी जाहिर हो रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाला भी कोई अपना ही है।
शिक्षिका के परिवारीनजों का आरोप
परिजनों का आरोप है कि राहुल शराब पीने का आदी था, जिस कारण घर में आए दिन विवाद करता था। मोहल्ले वालों के अनुसार रविवार की सुबह दोनों में विवाद हुआ था और राहुल अपने बेटे को लेकर चला गया। जबकि,एकता अकेली रह गई। मगर सोमवार की सुबह दूध देने आए व्यक्ति ने जब आवाज लगाई तो किसी ने गेट नहीं खोला, जिस पर उसने खिड़की से अंदर झांकर देखा तो शिक्षिका शव बेड पर पड़ा था। शव नग्न अवस्था में था मगर उसके ऊपर चादर डाली हुई थी। सूचना पर एकता के ससुराली व मायके वाले भी रोते-बिलखते मौके पर आ गए। मौका-मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम हुआ तो उसमे गला दबने से मौत होने की पुष्टि हुई। उधर,मायके वालों ने पति के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी सिविल लाइंस ओंकार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। केस दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
क्या बोली पुलिस
एएसपी अनुराग सिंह ने कहा कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक मकान में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। शिक्षिका के मायके वालों ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। टीम ने मेरठ पहुंच आरोपी को हिरासत में लिया है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।




साइन इन