nude body of young man found in deoria district of up left eye missing brutally murdered यूपी के इस जिले में मिली युवक की न्यूड डेडबॉडी, बाईं आंख गायब; बेरहमी से कत्ल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में मिली युवक की न्यूड डेडबॉडी, बाईं आंख गायब; बेरहमी से कत्ल

पुलिया के नीचे गेंहू के खेत में सुबह छह बजे टहलने निकले ग्रामीणों ने नग्न हालात में एक युवक का शव देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पीआरवी 112 को दी। मौके पर पहुंची PRV टीम ने सुरौली पुलिस को सूचित किया।

Sun, 29 March 2026 12:07 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
यूपी के इस जिले में मिली युवक की न्यूड डेडबॉडी, बाईं आंख गायब; बेरहमी से कत्ल

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली भटजमुआंव मार्ग पर रविवार की सुबह एक पुलिया के नीचे युवक का मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर गंभीर चोट थे। युवक की बाई आंख गायब थी और चेहरे शरीर कई चोट के निशान थे। युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पूर्ण रूप से नग्न हालत में युवक का शव पीठ के बल पड़ा था। यवक बाएं हाथ पर रवि एच नाम का टैटू गुदा हुआ है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: छोटे उद्योगों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, खुद प्रमाण पत्र देना पर्याप्त

सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली सिसवां पाण्डेय मार्ग से जाने वाले खड़ंजा रोड पर एक पुलिया के नीचे गेंहू के खेत में सुबह छह बजे टहलने निकले ग्रामीणओं ने नग्न हालात में एक युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

किसी ने इसकी सूचना पीआरवी 112 को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने सुरौली पुलिस को सूचित किया। सूचना पर सुरौली प्रभारी थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार मौर्य मय फोर्स मौके पर पहुंचे। शव पीठ के पड़ा था। शव किसी युवक का था जिसकी उम्र लगभग 30 - 32 साल बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट प्रीपेड मीटर के निगेटिव बैलेंस पर सबसे बड़ा ऐक्शन, 5 लाख कनेक्शन काटे

युवक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। युवक की बाईं आंख गायब थी। युवक के दाहिने हाथ पर रवि एच नाम का टैटू भी गुदा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर आसपास के दर्जनों गांव के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने भीड़ से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निवेश के नियमों के उल्लंघन पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, 4 औद्योगिक भूखंड निरस्त
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।